श्रीकृष्ण के छठिहार पर भक्ति जागरण का आयोजन, रात भर भक्ति गीतों पर झूमते रहे श्रोता

Updated:
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीत प्रस्तुत करतीं गायिका प्रीति सिंह.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नासरीगंज के यादव टोला में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व उत्साह से मनाया गया, जिसमें भव्य भक्ति जागरण का आयोजन हुआ। भोजपुरी गायकों के गीतों पर श्रोता देर रात तक झूमते रहे।

विज्ञापन

नासरीगंज नगर पंचायत स्थित यादव टोला के राधे कृष्ण मंदिर में बुधवार की देर संध्या को कृष्ण जन्माष्टमी का छठिहार बड़े धूम-धाम से मनाया गया.इस दौरान सामूहिक भंडारे का आयोजन किया गया.छठिहार के अवसर पर सरस्वतै आराध्य समिति यादव टोला के बैनर तले भव्य भक्ति जागरण का आयोजन किया गया.भक्ति जागरण कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक सत्यनारायण यादव ने दीप प्रज्वलित कर के किया.कार्यक्रम के मंच संचालन का कार्यभार शिवकल्याण भारद्वाज ने संभाला.कमिटी के द्रारा मुख्य अतिथियों व कलाकारों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

सभी को भाईचारे के साथ रहना चाहिए : पूर्व विधायक

इस अवसर पर पूर्व विधायक ने कहा कि जिस तरह से श्री कृष्ण वृंदावन में सभी जातियों को एकसमान मानते थे.उसी प्रकार हमलोगों को एक-दूसरे से भाईचारा बना कर रखना चाहिए.कोई भी पर्व हमलोगों को हर्ष व उल्लास के साथ मनाना चाहिए.वहीं भक्ति जागरण में भोजपुरी गायिका नेहा गिरी,प्रीति सिंह,गायक नूतन तिवारी,ललक बाबा,पप्पू अकेला ने एक से बढ़कर एक भोजपुरी गीतों से समां बांधे रखा.कलाकारों के एक से बढ़कर एक भोजपुरी भक्ति गीतों से भक्त भावविभोर हो गए.

भक्तिमय हुआ माहौल, कई गण्यमान्य थे मौजूद

कलाकारों द्वारा पेश किये गये भजनों से माहौल पूरी रात भक्तिमय बना रहा.मौके पर बीडीओ मोहम्मद नौशाद आलम सिद्दीकी,इंस्पेक्टर निकुंज भूषण, डेविड यादव,मुख्य पार्षद प्रतिनिधि श्यामुल हक, धनजी यादव,महावीर यादव,गोपी यादव, रूपेश यादव, कमलेश यादव, परमानंद यादव, सुदामा यादव, संजय कुमार उर्फ लालबाबू,रौशन सिंह, चंद्रकांत कुमार मुन्ना, रामनाथ यादव, पिंटू यादव, प्रमोद, भीम, विनोद, उमेश, परशुराम, रामु, रितेश, चन्दन सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन