सासाराम के महिला महाविद्यालय में एचआईवी-एड्स, सिफलिस और टीबी को लेकर चला जागरूकता अभियान
जागरूकता कार्यक्रम में शामिल एनसीसी कैडेट्स व महिलाएं | Prabhat Khabar Network
Sasaram News : शहर के महिला महाविद्यालय में एचआईवी-एड्स, सिफलिस और टीबी को लेकर एक सघन जागरूकता अभियान चलाया गया. इस कार्यक्रम में छात्राओं को इन बीमारियों के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई. सुरक्षित व्यवहार अपनाने और भ्रांतियों से दूर रहने की अपील की गई.
Sasaram News : शहर के महिला महाविद्यालय में गुरुवार को एचआईवी-एड्स, सिफलिस और टीबी को लेकर सघन जागरूकता अभियान चलाया गया. सूचना, शिक्षा एवं संचार माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को इन बीमारियों के कारण, प्रमुख लक्षण और बचाव के उपायों की जानकारी दी गयी. वक्ताओं ने कहा कि सही जानकारी और समय पर जांच से गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है.
सुरक्षित व्यवहार अपनाने और भ्रांतियों से दूर रहने की अपील
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों से समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की गयी. उन्हें सुरक्षित व्यवहार अपनाने, बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर समय पर जांच कराने तथा एचआईवी-एड्स, सिफलिस और टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों से दूर रहने का संदेश दिया गया. 'कर भला, तो हो भला' का संदेश देते हुए स्वस्थ समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर भी जोर दिया गया.
समय पर जांच और उपचार से बीमारी पर पाया जा सकता है काबू
सदर अस्पताल के पर्यवेक्षक डॉ. धर्मदेव सिंह ने कहा कि एचआईवी-एड्स, सिफलिस और टीबी को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाना जरूरी है. बीमारी के लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. समय पर जांच और उचित उपचार से बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है. उन्होंने युवाओं से जागरूकता अभियान का हिस्सा बनकर अपने आसपास के लोगों को भी इन बीमारियों के प्रति जागरूक करने की अपील की.
Also Read : मां तुतला भवानी धाम में जल्द शुरू होंगे विकास कार्य, गेस्ट हाउस और धर्मशाला के साथ लगेंगी दो हाईमास्ट लाइट
महाविद्यालय और सदर अस्पताल के कर्मी रहे मौजूद
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार राय, सामुदायिक परीक्षण अधिकारी प्रो. प्रिया कुमारी, अमरजीत कुमार, राष्ट्रीय कैडेट कोर की छात्राएं, संध्या कुमारी, जूनियर कमीशंड अधिकारी गोविंद जी समेत सदर अस्पताल के राजेंद्र प्रसाद सिंह, शहीद और प्रिया कुमारी आदि मौजूद रहे.
Also Read : सासाराम में एनएसएस के 81वें सत्र की कार्यशाला शुरू, आय-व्यय से लेकर कर्ज और संपत्ति तक जुटेगा आंकड़ा
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए