रोहतास में रंगों से बच्चों ने दिया 'प्लास्टिक मुक्त नोखा' का संदेश, पर्यावरण बचाने की दिखाई अनोखी सोच

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन: सर्वोदय उच्च विद्यालय में आयोजित प्लास्टिक मुक्त शहर विषयक प्रतियोगिता के दौरान निबंध लिखते छात्र-छात्राएं | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देश पर नोखा नगर परिषद ने 'प्लास्टिक मुक्त शहर' विषय पर एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया. बच्चों ने अपनी रचनात्मकता से पर्यावरण संरक्षण और सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाई.

विज्ञापन

Rohtas News : नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देश पर नोखा नगर परिषद की ओर से शुक्रवार को सर्वोदय उच्च विद्यालय में 'प्लास्टिक मुक्त शहर' विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था. प्रतियोगिता में सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों के कुल 90 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

विज्ञापन

चित्रों और निबंधों में झलकी पर्यावरण बचाने की सोच

प्रतियोगिता में बुद्धन चौधरी उच्च विद्यालय, हाई स्कूल गढ़ नोखा, ज्ञान भारती विद्यालय और सर्वोदय उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया. चित्रकला के साथ-साथ निबंध लेखन और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता भी आयोजित की गई. बच्चों ने अपनी रंग-बिरंगी चित्रकृतियों के माध्यम से प्लास्टिक मुक्त शहर, स्वच्छ वातावरण, हरियाली और जिम्मेदार नागरिक बनने का प्रभावी संदेश दिया.

नई पीढ़ी से ही बनेगा प्लास्टिक मुक्त समाज

नगर परिषद के सभापति राधेश्याम सिंह ने कहा कि प्लास्टिक मुक्त समाज का सपना तभी साकार होगा, जब नई पीढ़ी इसे अपनी जिम्मेदारी मानकर आगे बढ़ेगी. उन्होंने विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच और पर्यावरण के प्रति उनकी संवेदनशीलता की सराहना की.

सिंगल यूज प्लास्टिक छोड़ने की अपील

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देशानुसार प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. इसका उद्देश्य लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग छोड़ने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है.

विजेताओं को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. अधिकारियों ने सभी नागरिकों से कपड़े और जूट के थैलों का उपयोग करने तथा स्वच्छ, सुंदर और हरित नोखा के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की. इस अवसर पर सिटी मैनेजर प्रवीण कुमार ओझा, स्वच्छता पदाधिकारी नेहा प्रसाद, नगर परिषद के ब्रांड एंबेसडर राजेंद्र सिंह, प्रधान लिपिक संजय कुमार, टैक्स दरोगा सत्यनारायण प्रसाद, सुपरवाइजर सच्चिदानंद सहित कई शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन