अभियान बसेरा 02 के तहत किया गया बंदोबस्ती प्रमाणपत्र का वितरण
बंदोबस्ती प्रमाण पत्र के साथ मौजूद लाभुक व अधिकारी| Prabhat Khabar Network
अमरपुर अंचल कार्यालय में अभियान बसेरा 02 के तहत दस भूमिहीन लाभुकों को बंदोबस्ती प्रमाण पत्र वितरित किए गए. सीओ आकाशदीप सिन्हा ने दी जानकारी.
अमरपुर (बांका). अमरपुर अंचल कार्यालय में शनिवार को सीओ आकाशदीप सिन्हा के नेतृत्व में अभियान बसेरा 02 के तहत प्रखंड के दो पंचायतों के 10 लाभुकों के बीच बंदोबस्ती प्रमाणपत्र का वितरण किया गया. सीओ से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को गरीबपुर पंचायत का मुखिया नरोत्तम तिवारी के नेतृत्व में पंचायत के डुमरिया गांव निवासी मिथुन हरिजन की पत्नी डेजी देवी, शंभु हरिजन, धर्मराय गांव निवासी विभाष दास की पत्नी नीलम देवी, पंकज दास, चांदो देवी तथा महादेवपुर पंचायत की मुखिया रंजु रंजना के नेतृत्व में पंचायत के विभिन्न गांव के पांच लाभुकों के बीच बंदोबस्ती प्रमाण पत्र का वितरण किया गया.
दो पंचायत के दस लाभुकों में 3-3 डिसमल जमीन की बंदोबस्ती प्रमाणपत्र सौंपा
सीओ ने बताया कि मुख्यमंत्री वास योजना के तहत दो पंचायत के दस लाभुकों के बीच करीब तीन डिसमल जमीन के हिसाब से बंदोबस्ती प्रमाणपत्र का वितरण किया गया. बंदोबस्ती प्रमाणपत्र का व्यापक तौर पर आगामी 15 अगस्त को शिविर का आयोजन करते हुए वितरण की जाएगी. उन्होंने बताया कि भुमीहिन परिवार के बीच बंदोबस्ती प्रमाणपत्र का वितरण की जा रही है. उक्त जमीन का स्वामित्व का अधिकार लाभुकों का होगा. अंचल सीआई राजेश कुमार झा, राजस्व कर्मचारी सिकंदर कुमार, धरमवीर कुमार, रंजीत कुमार, अंचल नाजीर, ऑपरेटर हेमंत कुमार समेत अंचल कार्यालय के अन्य कर्मी उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए