करमा-धरमा पर छह बच्चों की मौत पर सांसद-विधायक ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों से मिलेंगे

Updated:
विज्ञापन

विलाप करते परिजन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सुलतानगंज में करमा-धरमा पर्व के दिन पोखर में डूबने से छह बच्चों की दुखद मौत हो गई. इस घटना पर सांसद और विधायक ने गहरा शोक जताया है. वे पीड़ित परिवारों से मिलेंगे और सरकारी सहायता दिलाने की बात कही है.

विज्ञापन

सुलतानगंज : करमा-धरमा पर्व के दिन तरैटा बहियार स्थित पोखर में डूबने से छह बच्चों की मौत की घटना पर बांका सांसद गिरधारी यादव और सुलतानगंज विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल ने गहरा शोक जताया है. हादसे के बाद विष्णुटोला में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. सांसद मंगलवार को सुलतानगंज पहुंचकर मृत बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे.

विज्ञापन

सांसद प्रतिनिधि ने दी घटना की जानकारी

सांसद प्रतिनिधि पवन केसान ने बताया कि घटना की जानकारी बांका सांसद गिरधारी यादव को दे दी गयी है. सांसद मंगलवार को सुलतानगंज पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मिलेंगे और अपनी संवेदना व्यक्त करेंगे.

उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए मृत बच्चों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की.

विधायक ने अधिकारियों से की सरकारी सहायता की बात

सुलतानगंज विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल ने भी हादसे पर दुख जताया. उन्होंने बताया कि अधिकारियों से बात कर मृत बच्चों के परिजनों को नियमानुसार सरकारी सहायता राशि उपलब्ध कराने को कहा गया है.

विधायक ने कहा कि पीड़ित परिवारों को हरसंभव सरकारी सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जायेगा.

छह बच्चों की मौत से गांव में मातम

सोमवार को करमा-धरमा पर्व के दौरान तरैटा बहियार के पोखर में छह बच्चे डूब गये थे. करीब दो घंटे की खोजबीन के बाद ग्रामीणों ने सभी बच्चों को पानी से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुलतानगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मृत बच्चों में राहुल कुमार और पूजा कुमारी सगे भाई-बहन थे. परिजनों के अनुसार, दोनों मां से छिपकर स्नान करने के लिए घर से निकले थे. दोनों के शव देखते ही मां-पिता बेसुध हो गये. अस्पताल में परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया.

हादसे के बाद विष्णुटोला में पर्व की खुशियां मातम में बदल गयी हैं. गांव में परिजन और ग्रामीण सदमे में हैं.

यह भी पढ़ें : बिहार में करम पूजा के दौरान हादसा : पोखर में नहाने गये 6 बच्चों की डूबकर मौत, एक को बचाने में सभी डूबे

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन