बिहार में करम पूजा के दौरान हादसा : पोखर में नहाने गये 6 बच्चों की डूबकर मौत, एक को बचाने में सभी डूबे

Updated:
विज्ञापन

रोते-बिलखते परिजन व घटना के बाद पोखर से बच्चों के शव को निकलते ग्रामीण

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सुलतानगंज में करम पर्व की खुशियां मातम में बदल गईं जब पोखर में स्नान करने गए 6 बच्चों की डूबने से मौत हो गई. माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. इस दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है.

विज्ञापन

भागलपुर / सुलतानगंज : करम पर्व की खुशियां सोमवार सुबह उस वक्त मातम में बदल गयीं, जब पोखर में स्नान करने गये छह बच्चों की डूबने से मौत हो गयी. हादसा सुलतानगंज थाना क्षेत्र के उधाडीह पंचायत के तरैटा बहियार में हुआ. मृतकों में तीन लड़के और तीन लड़कियां शामिल हैं. सभी की उम्र करीब 10 से 12 वर्ष के बीच बतायी जा रही है.

विज्ञापन

बताया गया कि करमा-धरमा पर्व के मौके पर बच्चे पोखर में स्नान करने गये थे. इसी दौरान एक बच्चा गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. उसे बचाने के प्रयास में अन्य बच्चे भी पानी में उतर गये. देखते ही देखते छह बच्चे गहरे पानी में डूब गये. हादसे की खबर मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गयी.

Sultanganj | Prabhat Khabar Network
Sultanganj | Prabhat Khabar Network

एक को बचाने की कोशिश में छह बच्चे डूबे

बच्चों के डूबने की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण पोखर की ओर दौड़ पड़े. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद सभी छह बच्चों को पानी से बाहर निकाला. इसके बाद परिजन उन्हें सुलतानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने एक-एक कर सभी छह बच्चों को मृत घोषित कर दिया.

बच्चों की मौत की पुष्टि होते ही अस्पताल में चीख-पुकार मच गयी. पर्व के दिन जिन घरों में बच्चों के लौटने का इंतजार हो रहा था, वहां अचानक मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.

पांच बच्चे सुलतानगंज, एक सबौर का रहने वाला

मृतकों की पहचान ज्योति कुमारी, पिता धनंजय मंडल, निवासी रजंदीपुर, सबौर; मीनाक्षी कुमारी, पिता वाल्मीकि मंडल; आयुष कुमार, पिता विनोद मंडल; राहुल कुमार, पिता पूरब मंडल; पूजा कुमारी, पिता पूरन मंडल और विकास कुमार, पिता रंजन कुमार के रूप में हुई है.

बताया गया कि छह मृतकों में पांच बच्चे विष्णुटोला, नगर परिषद सुलतानगंज के वार्ड 27 के रहने वाले थे, जबकि ज्योति कुमारी रजंदीपुर, सबौर की निवासी थी.

पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेजे गये शव

सभी छह बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली.

पर्व के गीतों की जगह गूंजती रही चीख-पुकार

हादसे के बाद पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा रहा. जिन घरों में करमा-धरमा पर्व को लेकर सुबह से उत्साह था, वहां कुछ ही घंटों बाद रोने की आवाजें सुनाई देने लगीं. एक साथ छह बच्चों की मौत से गांव और आसपास का इलाका शोक में डूब गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन