भागलपुर में बॉक्सिंग ट्रायल्स का फाइनल, 22 राज्यों के मुक्केबाजों ने दिखाया दम, अब दिल्ली में होगी अगली भिड़ंत

Updated:
विज्ञापन

ऑल इंडिया बॉक्सिंग कप सलेक्शन ट्रायल्स फाइनल, अब लीग में खेलेंगे चयनित खिलाड़ी. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भागलपुर में आयोजित राजमणि मेमोरियल ऑल इंडिया बॉक्सिंग कप और इंडस प्रोफेशनल बॉक्सिंग लीग (IPBL) के सिलेक्शन ट्रायल्स का फाइनल हो गया. देश के 22 राज्यों से आए मुक्केबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. चयनित खिलाड़ी अब दिल्ली में IPBL लीग में दमखम दिखाएंगे.

विज्ञापन

भागलपुर में आयोजित राजमणि मेमोरियल ऑल इंडिया बॉक्सिंग कप और इंडस प्रोफेशनल बॉक्सिंग लीग (IPBL) के सिलेक्शन ट्रायल्स का रविवार को फाइनल हो गया. प्रतियोगिता में देश के 22 राज्यों से पहुंचे भारतीय मुक्केबाजों ने अलग-अलग भार वर्गों में हिस्सा लिया. अब ट्रायल्स में चयनित खिलाड़ी दिल्ली में होने वाली IPBL लीग में खेलेंगे.

विज्ञापन

चयनित खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

समापन समारोह में सांसद अजय कुमार मंडल, महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी चंदन कुमार सिन्हा, बिहपुर की अर्पणा कुमारी, प्रवीण कुमार झा, प्रो. आनंद कुमार पांडेय, इंडस प्रोफेशनल बॉक्सिंग लीग के उपाध्यक्ष गौतम बनर्जी, राजद नवगछिया के जिला प्रधान महासचिव सजय मंडल और कुणाल किशोर आनंद समेत अन्य अतिथि मौजूद रहे.

आयोजन समिति की ओर से IPBL चेयरमैन रेशमा सईद, सेक्रेटरी ताबिश काजमी, सेक्रेटरी साजन कुमार, अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार सिन्हा और उपाध्यक्ष गौतम बनर्जी ने अतिथियों का स्वागत किया. अर्पणा कुमारी ने खिलाड़ियों, रेफरी और जजों को अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया.

पुरुष वर्ग में इन खिलाड़ियों ने हासिल किया पहला और दूसरा स्थान

48-52 किलोग्राम: आंध्र प्रदेश के मोय्या जे. स्वरूप प्रथम और उत्तर प्रदेश के वीरेंद्र राजभर द्वितीय.

52-55 किलोग्राम: हरियाणा के अमित कुमार प्रथम और उत्तर प्रदेश के शिवम कुमार द्वितीय.

55-58 किलोग्राम: झारखंड के नौशाद आलम प्रथम और हरियाणा के शिव द्वितीय.

58-61 किलोग्राम: उत्तर प्रदेश के विक्कू शर्मा प्रथम और हरियाणा के राकेश कुमार द्वितीय.

61-64 किलोग्राम: उत्तर प्रदेश के सोनू कुमार गुप्ता प्रथम और झारखंड के आदित्य राज शर्मा द्वितीय.

64-68 किलोग्राम: उत्तर प्रदेश के जतिन चौरसिया प्रथम और बलवंत पांडे द्वितीय.

68-71 किलोग्राम: उत्तर प्रदेश के विनी पाल प्रथम और सरन खान द्वितीय.

71-75 किलोग्राम: आंध्र प्रदेश के सब्बा वरापु तेजा प्रथम और उत्तर प्रदेश के विष्णु प्रकाश द्वितीय रहे.

महिला मुक्केबाजों ने भी दिखाया दम

महिला वर्ग में 36-38 किलोग्राम भार वर्ग में मुस्कान (BIS) और महाम तबिश (यूपी) ने हिस्सा लिया. 49-52 किलोग्राम वर्ग में आंध्र प्रदेश की बोंगु अर्शिता और उत्तर प्रदेश की मानसी सोनकर समेत अन्य महिला खिलाड़ियों ने भी अपने पंच का दम दिखाया.

छह राज्यों में होंगे सिलेक्शन ट्रायल्स

आयोजकों के अनुसार IPBL सीजन का पहला सिलेक्शन ट्रायल्स भागलपुर में आयोजित किया गया. देश के छह राज्यों में सिलेक्शन ट्रायल्स आयोजित किए जाने हैं. ट्रायल्स में गोल्ड मेडल विजेता को 51 हजार रुपये और सिल्वर मेडल विजेता को 21 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा.

चयनित खिलाड़ियों के लिए मार्च में ऑक्शन आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद वे IPBL लीग की टीमों के लिए खेलेंगे. आयोजकों के अनुसार लीग के मुकाबलों में प्रत्येक बाउट के लिए एक लाख रुपये तक का कैश प्राइज, चैंपियन खिलाड़ी के लिए एक करोड़ रुपये और टीम चैंपियन के लिए 10 करोड़ रुपये का पुरस्कार रखा गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन