नारायणपुर के विशाल मणि को AIASA Gold Medal 2025, कृषि क्षेत्र में शोध के लिए मिला सम्मान

Updated:
विज्ञापन

नई दिल्ली में सम्मानित होते विशाल मणि | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नारायणपुर के विशाल मणि को AIASA गोल्ड मेडल 2025 से सम्मानित किया गया है. उन्हें कृषि क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण शोध और छात्र संगठन की गतिविधियों के लिए यह सम्मान मिला. उनका शोध फूलगोभी, मछली पालन और धान की खेती पर केंद्रित है, जिसका लक्ष्य किसानों की आय बढ़ाना है.

विज्ञापन

भागलपुर / नारायणपुर : प्रखंड के बलाहा गांव निवासी सदानंद सिंह के पुत्र विशाल मणि को सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में AIASA Gold Medal 2025 (Northern Zone) से सम्मानित किया गया. उन्हें यह सम्मान जैविक और प्राकृतिक चावल उत्पादन प्रणालियों पर आयोजित पांचवें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (ORP-5) के उद्घाटन सत्र में प्रदान किया गया.

विज्ञापन

विशाल मणि को यह सम्मान उत्तर प्रदेश के बागपत लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद सतपाल सिंह और पद्म भूषण प्रो. आरबी सिंह के हाथों मिला.

कृषि क्षेत्र में योगदान के लिए मिला सम्मान

विशाल मणि ने बताया कि कृषि के क्षेत्र में उनके योगदान और छात्र संगठन की गतिविधियों में उनके समर्पण को देखते हुए अखिल भारतीय कृषि छात्र संघ की ओर से उन्हें स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया है.

उन्होंने बताया कि उन्होंने फूलगोभी की स्नोबॉल-16 किस्म में इंटीग्रेटेड न्यूट्रिएंट मैनेजमेंट और बायोफर्टिलाइजर के प्रभाव से पौधों की वृद्धि, उपज और गुणवत्ता से संबंधित शोध कार्य पूरा किया है.

मछली पालन और धान की खेती पर भी शोध जारी

विशाल मणि ने बताया कि मछली पालन और धान की खेती को एक साथ करने की पद्धति पर भी उनका शोध कार्य चल रहा है. इसका उद्देश्य किसानों की खेती की लागत को कम करने और आय में वृद्धि की संभावनाओं का अध्ययन करना है.

गांव लौटने पर लोगों ने दी बधाई

AIASA Gold Medal 2025 मिलने पर बलाहा गांव और आसपास के लोगों ने विशाल मणि को बधाई दी. मुखिया रंजीता कुमारी, प्रेम कुमार यादव, चितरंजन सिंह कुशवाहा, रंजीत मंडल, विजय सिंह, राजू शर्मा, किशोर पंडित, अब्दुल रहमान, प्रो. अजीत कुमार, सुरेंद्र मिश्रा और विकास ठाकुर सहित अन्य लोगों ने उनके सम्मान पर खुशी जतायी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

भागलपुर की और भी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन