बांग्ला सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवमय हुआ कांवरिया पथ, कटोरिया में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब

Updated:
विज्ञापन

कांवर यात्रा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बांग्ला सावन की दूसरी सोमवारी पर कटोरिया कांवरिया पथ शिवभक्तों से जीवंत हो उठा. उत्तरवाहिनी गंगा से जल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर बढ़ रहे लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम दिखाया. भजनों और जयकारों से पूरा मार्ग गूंजता रहा.

विज्ञापन

Bangla Sawan 2026: कटोरिया (बांका). बांग्ला सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर कटोरिया प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाला कांवरिया पथ शिवभक्तों से गुलजार रहा. उत्तरवाहिनी गंगा से जल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर की ओर बढ़ रहे लाखों श्रद्धालुओं के कारण पूरे मार्ग पर आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला. श्रद्धालु लगातार बाबा भोलेनाथ के जयघोष करते हुए अपनी यात्रा पूरी कर रहे हैं.

विज्ञापन

प्रमुख पड़ावों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

जिलेबिया मोड़, टंगेश्वर, सुईया पहाड़, अबरखा, सतलेटवा, तरपतिया, दुल्लीसार, कुरावा, जमुआ मोड़, राजबाड़ा, कोल्हुआ, देवासी और इनारावरण सहित कांवरिया पथ के विभिन्न पड़ावों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई. दोपहर की तेज धूप के दौरान शिवभक्त सरकारी धर्मशालाओं, विश्राम स्थलों, सेवा शिविरों और दुकानों के बाहर बनाए गए पंडालों में विश्राम करते नजर आए. मौसम अनुकूल होते ही श्रद्धालु फिर कांवर उठाकर बाबा धाम की ओर रवाना हो गए.

कांवरों की रुनझुन से गूंजता रहा पूरा मार्ग

रंग-बिरंगी और आकर्षक कांवरों की छटा ने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया. कांवरों में बंधे घुंघरुओं की मधुर रुनझुन से पूरा कांवरिया पथ गूंजता रहा. श्रद्धालु भजन, कीर्तन और शिव मंत्रों का जाप करते हुए आगे बढ़ते रहे, जिससे पूरे मार्ग पर भक्तिमय माहौल बना रहा.

देश-विदेश से पहुंच रहे शिवभक्त

बांग्ला सावन के अवसर पर पश्चिम बंगाल, असम, नेपाल, भूटान सहित देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर पैदल यात्रा कर रहे हैं. कटोरिया होकर गुजरने वाला यह मार्ग इन दिनों शिवभक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है.

भक्ति और आस्था का अनूठा संगम

Bangla Sawan 2026: कांवरिया पथ पर हर उम्र के श्रद्धालु भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आए. कोई भजन गाते हुए चल रहा था तो कोई नृत्य करते हुए बाबा बैद्यनाथ के दरबार की ओर बढ़ रहा था. पूरे मार्ग पर सेवा शिविरों के माध्यम से श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, विश्राम और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन