सिमडेगा पुलिस का बड़ा एक्शन, केलाघघ डैम के पास 37 किलो गांजा जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Simdega Crime News

प्रेस वार्ता करती पुलिस और पीछे में खड़े तीनों गिरफ्तार आरोपी

Simdega Crime News: सिमडेगा पुलिस ने केलाघघ डैम के पास छापेमारी कर उड़ीसा से लाकर बेचे जा रहे करीब 37 किलो गांजे के साथ 4 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तस्करों के पास से 2 बाइक और 3 मोबाइल भी जब्त किए हैं. पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें.

विज्ञापन

सिमडेगा से रविकांत साहू की रिपोर्ट

Simdega Crime News, सिमडेगा: सिमडेगा थाना पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए केलाघघ डैम के किनारे से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है. पुलिस ने मौके से मुख्य सप्लायर समेत 4 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो उड़ीसा से गांजा लाकर सिमडेगा और आसपास के इलाकों में खपाने का धंधा कर रहे थे. पुलिस ने तस्करों के पास से कुल 36.995 किलोग्राम (लगभग 37 किलो) गांजा, दो मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल और 4,000 रुपये नकद जब्त किए हैं.

डैम किनारे बाइक पर बोरा लादकर बेच रहे थे गांजा

जानकारी के अनुसार, 5 जून 2026 को सिमडेगा पुलिस अधीक्षक (SP) को गुप्त सूचना मिली थी कि सिमडेगा थाना क्षेत्र के सलडेगा टोंगरी टोली, केलाघघ डैम के पास कुछ लोग मोटरसाइकिलों पर उजले रंग के बोरे में अवैध गांजा रखकर उसकी खरीद-बिक्री कर रहे हैं. सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. छापेमारी टीम ने जब केलाघघ डैम किनारे घेराबंदी की, तो मौके से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया. शुरुआती तलाशी में उनके पास से दो मोटरसाइकिल और 10.245 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ.

Also Read: बिजली से वंचित टोलों में जगमगाएगी रोशनी, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश

तस्कर के घर से मिली बड़ी खेप

हिरासत में लिए गए तस्कर उदित एडिसन मिंज (उम्र 26 वर्ष, ग्राम- गढ़ा टोली, सलडेगा) से जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो उसकी निशानदेही पर उसके घर में छापेमारी की गई. पुलिस ने उदित के घर से 26.750 किलोग्राम गांजे की एक और बड़ी खेप बरामद की. पकड़े गए अन्य आरोपियों अमित केरकेट्टा (उम्र 33 वर्ष, निवासी- डीपाटोली सलडेगा) और रिहातुन रजा अंसारी उर्फ सोनू उर्फ बौना (उम्र 31 वर्ष, निवासी- झारसुगुड़ा, उड़ीसा) ने पूछताछ में कुबूल किया कि वे यह गांजा सुंदरगढ़ (उड़ीसा) के तलसेरा थाना अंतर्गत टांगरगांव निवासी दुलेश्वर आपट से खरीदते थे. पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए इस गिरोह के मुख्य सप्लायर दुलेश्वर आपट को भी दबोच लिया.

पुलिस ने क्या क्या बरामद किया

पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 36.995 किलोग्राम के साथ साथ तस्करी में प्रयुक्त बाइक दो मोटरसाइकिल (हीरो स्प्लेंडर+ [JH20G-7704] और हीरो CBZ एक्सट्रीम [JH20A-9615] के अलावा तीन मोबाइल फोन (विवो V29 [गुलाबी/मैरून], रेड्मी 14 Pro Plus [ब्लू] और एक एएसई की-पैड फोन) बरामद किया है. उसके पास से 4,000 रुपये भी पाया गया है.

सभी आरोपी भेजे गए जेल

पकड़े गए चारों आरोपियों (उदित एडिसन मिंज, अमित केरकेट्टा, रिहातुन रजा अंसारी और दुलेश्वर आपट) को 6 जून 2026 को न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया गया है. मुख्य सप्लायर दुलेश्वर आपट और अन्य के खिलाफ सिमडेगा थाना में कांड संख्या 77/26 के तहत NDPS Act की धारा 20(b)(ii)(c)/22(c)/29 के तहत मामला दर्ज कर आगे का अनुसंधान शुरू कर दिया गया है.

Also Read: सिमडेगा में गांजा तस्कर को 10 साल का कठोर कारावास, 50,000 जुर्माना

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola