घर से बाहर निकलते ही दिखें ये 5 चीजें, समझ जाएं चमकने वाली है किस्मत

घर से निकलते हुए महिला की सांकेतिक तस्वीर (एआई)
घर से निकलते समय दिखाई देने वाली कुछ चीजें भविष्य में मिलने वाली सफलता, धन लाभ और शुभ समाचार का संकेत देती हैं। शकुन शास्त्र के अनुसार, पानी से भरा बर्तन, गाय-बछड़ा, सफाईकर्मी और जलता दीपक बेहद शुभ माने जाते हैं।
Shakun Shastra: शकुन शास्त्र हिंदू धर्म और भारतीय ज्योतिष की एक प्राचीन शाखा है, जिसमें दैनिक जीवन में दिखाई देने वाले शुभ और अशुभ संकेतों का वर्णन किया गया है. मान्यता है कि घर से निकलते समय दिखने वाली कुछ चीजें भविष्य में मिलने वाली सफलता, धन लाभ और शुभ समाचार का संकेत देती हैं. आइए जानते हैं घर से निकलते ही दिखाई देने वाले 4 ऐसी चीजों के बारें में जिसे शकुन शास्त्र में बेहद शुभ माना गया है.
पानी से भरा बर्तन
घर की चौखट लांघते ही यदि पानी या दूध से भरा कोई बर्तन दिख जाए, तो इसे अत्यंत शुभ माना जाता है. शकुन शास्त्र के अनुसार यह कार्य सिद्ध होने और धन आगमन का प्रत्यक्ष संकेत है.
गाय और बछड़ा
भारतीय संस्कृति में गाय को पूजनीय माना गया है. यदि निकलते ही आपको गाय अपने बछड़े को दूध पिलाती हुई दिखे या सड़क पर शांत खड़ी मिले, तो इसे बेहद शुभ माना जाता है. यह संकेत देता है कि आपका दिन सुखद बीतेगा और अटके हुए कार्य बन जाएंगे.
सफाईकर्मी या झाड़ू लगाता व्यक्ति
सुबह-सुबह घर से निकलते ही यदि कोई व्यक्ति सड़क पर झाड़ू लगाता हुआ दिखे, तो यह महालक्ष्मी की कृपा का संकेत माना जाता है. इससे घर की दरिद्रता दूर होती है और आर्थिक लाभ के योग बनते हैं.
जलता हुआ दीपक या पूजा की थाली
यदि रास्ते में किसी के हाथ में पूजा की थाली दिखाई दे या जलता हुआ दीपक नजर आए, तो इसे शुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि इससे कार्यों में सफलता मिलती है और शुभ समाचार प्राप्त होने के योग बनते हैं.
यह भी पढ़ें: घर से निकलते वक्त इन 4 गलतियों से बचें, दिन बनेगा शुभ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By नेहा कुमारी
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










