बांकीपुर उपचुनाव: 'जीविका दीदियों से BJP के लिए कराया जा रहा प्रचार...', PK बोले- 24 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो धरने पर बैठूंगा

Updated:
विज्ञापन

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान प्रशांत किशोर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bankipur By Election: जन सुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने बीजेपी और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने जीविका दीदियों का चुनावी इस्तेमाल करने का दावा करते हुए 24 घंटे में कार्रवाई नहीं होने पर चुनाव आयोग के सामने धरने की चेतावनी दी. साथ ही धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी.

विज्ञापन

Bankipur By Election: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बीच जन सुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी और प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि बीजेपी अपनी परंपरागत सीट बचाने के लिए पूरी ताकत लगा रही है. अब सरकारी तंत्र का इस्तेमाल कर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है.

विज्ञापन

प्रशांत किशोर ने दावा किया कि जन सुराज की बढ़ती ताकत की वजह से बीजेपी को अपने बड़े-बड़े नेताओं को बांकीपुर की गलियों में उतारना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि जिस सीट पर कभी बीजेपी का संगठन बेहद मजबूत माना जाता था, आज वहीं पार्टी को घर-घर जाकर प्रचार करना पड़ रहा है. इसे उन्होंने जन सुराज की राजनीतिक बढ़त बताया.

होटलों में छापेमारी का लगाया आरोप

प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि प्रशासन जन सुराज के कार्यकर्ताओं को परेशान कर रहा है. उन्होंने कहा कि जिन होटलों में पार्टी के कार्यकर्ता ठहरे हैं, वहां छापेमारी की जा रही है. होटल संचालकों और कार्यकर्ताओं से यह पूछा जा रहा है कि उनके ठहरने और खाने का खर्च कौन उठा रहा है.

जीविका दीदियों को लेकर चुनाव आयोग जाने की चेतावनी

प्रशांत किशोर ने सबसे गंभीर आरोप जीविका दीदियों को लेकर लगाए. उनका दावा है कि पटना के जिलाधिकारी ने जीविका दीदियों को बीजेपी के पक्ष में काम करने की जिम्मेदारी दी है.

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी खर्च पर जीविका दीदियों को बसों से लाया जा रहा है और उन पर दबाव बनाया जा रहा है. प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर 24 घंटे के भीतर चुनाव प्रक्रिया से जुड़े गैर-सरकारी लोगों को नहीं हटाया गया, तो वह चुनाव आयोग के कार्यालय के सामने धरने पर बैठेंगे.

उन्होंने कहा कि अगर अगले 24 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो मैं चुनाव आयोग के सामने जाकर बैठूंगा.

'बीजेपी हार के डर से सरकारी तंत्र का इस्तेमाल कर रही'

प्रशांत किशोर ने कहा कि बीजेपी चुनाव हारने के डर से पूरी सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं को सरकारी योजनाएं बंद होने और सुविधाएं छिन जाने का डर दिखाकर प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता सबसे बड़ी ताकत होती है. यदि जनता मजबूती से खड़ी हो जाए तो किसी भी सरकार को झुकना पड़ता है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

तेज प्रताप यादव के समर्थन पर भी बोले

प्रशांत किशोर ने तेज प्रताप यादव के जन सुराज को समर्थन देने और बाद में उनकी गिरफ्तारी पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक आंदोलन में हर व्यक्ति का स्वागत है. जो भी जनता के मुद्दों के साथ खड़ा होगा, उसका स्वागत किया जाएगा.

CJP आंदोलन और सोनम वांगचुक का किया जिक्र

प्रशांत किशोर ने CJP के आंदोलन का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि बिहार में उनके कार्यकर्ताओं का स्वागत है. उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अपना मित्र बताते हुए उन्हें एक बड़ा शिक्षाविद बताया.

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोले?

NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भी प्रशांत किशोर ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यह जवाबदेही की शुरुआत है. उन्होंने कहा कि जनता के दबाव की वजह से सरकार को बड़ा फैसला लेना पड़ा.

Also Read:बिहार के शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने TRE 4 भर्ती और ट्रांसफर पर दिया अपडेट



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन