क्या नीतीश कुमार अगर CM रहते तो बांकीपुर नहीं हारती BJP? JDU MLA अनंत सिंह का जानिए जवाब

Updated:
विज्ञापन

अनंत सिंह और प्रशांत किशोर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Anant Singh On PK Victory: बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत के बाद बयानबाजी तेज हो गई है. प्रशांत किशोर को लगातार जीत की बधाइयां मिल रहीं हैं. जबकि बीजेपी की हार को लेकर समीक्षा करने की बात कही जा रही है. पीके की जीत पर जेडीयू के विधायक अनंत सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी.

विज्ञापन

Anant Singh On PK Victory: बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज के प्रशांत किशोर की जीत पर बीजेपी के नेता भी उन्हें बधाई दे रहे हैं और खुद की हार पर मंथन की बात कह रहे हैं. ऐसे में अब जेडीयू के विधायक अनंत सिंह ने भी प्रशांत किशोर की जीत पर रिएक्शन दिया. अनंत सिंह ने कहा, जिनको जनता ने वोट दिया वह जीते हैं और जिनको नहीं दिया वह हार गए. सीधी बात है, जनता मालिक होती है और जनता ही फैसला लेती है.

विज्ञापन

नीतीश कुमार पर क्या कहा?

मीडिया ने अनंत सिंह से यह सवाल किया कि अगर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होते तो बांकीपुर का चुनाव बीजेपी नहीं हारती. इस पर उन्होंने कहा, जनता के बीच यह बात फैल गई है कि बीजेपी ने नीतीश कुमार को हटा दिया है. लेकिन नेता का कहना है कि यह फैसला मिलजुल कर लिया गया है. उन्होंने कहा जनता का मानना है कि हमने नीतीश कुमार को वोट दिया है लेकिन मुख्यमंत्री किसी और को बना दिया गया. यह जनता को अच्छा नहीं लगा है.

राजद प्रत्याशी की जमानत जब्त होने पर रिएक्शन

इसके साथ ही बांकीपुर में राजद प्रत्याशी की जमानत जब्त होने पर उन्होंने कहा, हमने कई बार कहा है कि वह तो पार्टी ही नहीं है. जनता अपना वोट बर्बाद करना नहीं चाह रही थी. उनका वोट कहीं कन्वर्ट कर गया. इस तरह से अनंत सिंह ने साफ कहा कि नीतीश कुमार ने खुद ही मुख्यमंत्री पद को छोड़ा, ना कि किसी और के दबाव में आकर.

पीके की जीत ने नई बहस छेड़ी

दूसरी तरफ, बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की जीत ने बिहार की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है. लंबे समय से भाजपा का मजबूत गढ़ मानी जाने वाली इस सीट पर मिली जीत को राजनीतिक जानकार केवल एक उपचुनाव का परिणाम नहीं, बल्कि बदलते राजनीतिक समीकरणों का संकेत मान रहे हैं. इस नतीजे के बाद राज्य में तीसरे राजनीतिक विकल्प, शहरी मतदाताओं की नई पसंद और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीतियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

Also Read: प्रशांत किशोर की जीत के पीछे 3 रणनीतिकार कौन? जिनकी मदद से नितिन नवीन के किले को ढहाया


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन