उफनते नाले में डूबने से ग्रामीण की मौत, सड़क नहीं होने से खाट पर ले जाना पड़ा शव

Updated:
विज्ञापन
तेल्हा नाला में डूबने से ग्रामीण की मौत, शव खाट पर ढोकर लाये ग्रामीण

सिमडेगा के तेल्हा नाला में डूबने से एक ग्रामीण की मौत हो गई. सड़क न होने के कारण ग्रामीणों को शव खाट पर ढोकर मुख्य सड़क तक लाना पड़ा.

विज्ञापन

सिमडेगा: केरसई प्रखंड की टैंसेर पूर्वी पंचायत अंतर्गत मूड़याडीह गांव में तेल्हा नाला पार करने के दौरान एक ग्रामीण की डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान बिरसियुस डुंगडुंग (42 वर्ष), पिता सिलास डुंगडुंग के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार, बिरसियुस डुंगडुंग गुरुवार को घरेलू कार्य से गटीकछार गांव गए थे. शाम को घर लौटने के दौरान लगातार हो रही बारिश के कारण तेल्हा नाला उफान पर था. नाला पार करने के प्रयास में उनका पैर फिसल गया और वे तेज बहाव में बह गए. जंगलों से लगातार पानी आने के कारण नाले का जलस्तर काफी बढ़ गया था, जिससे उनकी डूबने से मौत हो गई.

घर से कुछ दूरी पर नाला से बरामद हुआ शव

रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की. शुक्रवार सुबह खोजबीन के दौरान घर से कुछ दूरी पर तेल्हा नाला से उनका शव बरामद किया गया. सूचना मिलने पर टैंसेर पूर्वी पंचायत की मुखिया अगस्ता डुंगडुंग ने केरसई थाना को घटना की जानकारी दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

घटना के बाद गांव तक सड़क नहीं होने के कारण एंबुलेंस घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी. मजबूरी में ग्रामीणों ने शव को खाट पर रखकर उबड़-खाबड़ रास्तों और नदी-नालों को पार करते हुए मुख्य सड़क तक पहुंचाया. इसके बाद एंबुलेंस की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया.

पुलिया और सड़क निर्माण की उठी मांग

टैंसेर पूर्वी पंचायत की मुखिया अगस्ता डुंगडुंग ने कहा कि तेल्हा नाला पर पुलिया निर्माण और गांव तक सड़क बनाने की मांग कई बार प्रशासन के समक्ष रखी जा चुकी है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई. उन्होंने कहा कि यदि समय रहते पुलिया और सड़क का निर्माण हो गया होता, तो संभव है कि इस तरह की घटना टाली जा सकती थी. मुखिया ने प्रशासन से जल्द पुलिया और सड़क निर्माण कराने की मांग करते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola