बाल गंगाधर तिलक व चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनी

Author Ravikant|Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन

1,2 | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिमडेगा के जूनियर कैम्ब्रिज स्कूल में बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद की जयंती धूमधाम से मनाई गई। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के जरिए उन्हें नमन किया।

विज्ञापन

सिमडेगा. जूनियर कैम्ब्रिज स्कूल में बुधवार को लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक व अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती देशभक्ति और उत्साह के साथ मनायी गयी. अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या प्रभा केरकेट्टा ने की, जबकि संचालन मुनुरेन कुल्लू ने किया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं स्वागत भाषण के साथ हुआ. इसके बाद विद्यार्थियों ने बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद के जीवन, संघर्ष और राष्ट्रसेवा पर आधारित हिंदी व अंग्रेजी भाषण, कविता पाठ, कहानी वाचन और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये. विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया. इस अवसर पर कक्षा तीन, चार और पांच के विद्यार्थियों के बीच तिलक एवं आजाद जयंती विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में केशव राज ने प्रथम स्थान हासिल किया. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वेशभूषा प्रतियोगिता रही. इसमें लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के रूप में सनी साहू और चंद्रशेखर आजाद के रूप में अतुलित सिंह ने प्रभावशाली प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों की सराहना बटोरी. समापन समारोह में प्राचार्या प्रभा केरकेट्टा ने विजेता विद्यार्थियों सनी साहू, अतुलित सिंह और केशव राज को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. उन्होंने विद्यार्थियों से स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को अपनाने तथा अनुशासन, सत्यनिष्ठा, परिश्रम और राष्ट्रप्रेम को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया. अंत में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने राष्ट्र निर्माण एवं देशभक्ति की शपथ ली। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ.

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola