अपराध नियंत्रण को लेकर सिमडेगा एसपी सख्त, लंबित कांडों के जल्द निष्पादन का निर्देश
अपराध गोष्ठी में पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश देते एसपी | Prabhat Khabar Network
सिमडेगा एसपी ने अपराध गोष्ठी में लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, कानून-व्यवस्था और आगामी त्योहारों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं.
सिमडेगाः पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में अपराध गोष्ठी आयोजित की गई. इसमें जिले के विभिन्न थानों में पिछले माह दर्ज और निष्पादित कांडों की समीक्षा की गई. एसपी ने लंबित मामलों के निष्पादन और उद्भेदन में तेजी लाने के साथ अनुसंधान की गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
60 और 90 दिनों में कांडों के निष्पादन पर जोर
एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, जवाबदेही और संवेदनशीलता के साथ करने को कहा. उन्होंने प्राथमिकी दर्ज होने के 60 और 90 दिनों के भीतर कांडों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. सक्रिय अपराधकर्मियों और नक्सलियों का सत्यापन, संपत्ति मूलक अपराधों पर नियंत्रण, जमानतदारों का सत्यापन और वारंट का समय पर निष्पादन करने पर भी जोर दिया.
ये भी पढ़ें- Ranchi SIR: 21.42 लाख में 6.44 लाख मतदाताओं को नोटिस, बीएलओ की लापरवाही बनी परेशानी
सीसीटीवी और पेट्रोलिंग बढ़ाने का निर्देश
अपराध नियंत्रण के लिए रोड फेसिंग सीसीटीवी कैमरे लगाने, बिट पुलिसिंग को प्रभावी बनाने और क्षेत्रों में नियमित और प्रभावी पेट्रोलिंग बढ़ाने का निर्देश दिया गया. चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए सीईआईआर पोर्टल का उपयोग करने को कहा गया. वहीं, ई-साक्ष्य के माध्यम से घटनास्थल और साक्ष्यों का वैज्ञानिक तरीके से संकलन व दस्तावेजीकरण करने का निर्देश दिया गया.
सड़क दुर्घटनाओं पर भी रहेगी नजर
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए नियमित वाहन जांच अभियान चलाने और एमवीआई एक्ट के तहत कार्रवाई करने को कहा गया. दुर्घटनाओं से संबंधित आंकड़ों की ई-डीएआर में प्रविष्टि सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया.
गणेश और विश्वकर्मा पूजा को लेकर विशेष सतर्कता
आगामी गणेश पूजा और विश्वकर्मा पूजा को लेकर जिले में विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने का निर्देश दिया गया. पूजा स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित गश्त और चेकिंग करने को कहा गया. जुलूस और विसर्जन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने पर भी विशेष जोर दिया गया.
ये भी पढ़ें- मशरूम की खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, सिमडेगा में 36 किसानों को दिया गया प्रशिक्षण
सोशल मीडिया पर रहेगी विशेष निगरानी
एसपी ने सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया. अफवाह फैलाने या अशांति पैदा करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने को कहा गया. इसके अलावा अवैध शराब, नशा और अड्डेबाजी के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया.
कम्युनिटी पुलिसिंग को मजबूत करने पर जोर
बैठक में मालखाना और लावारिश संपत्ति से जुड़े मामलों के निष्पादन तथा निर्माण और विकास कार्यों की सुरक्षा पर नजर रखने का निर्देश दिया गया. एसपी ने कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने और जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया. बैठक में एसडीपीओ धर्मदेव पासवान, वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) रनवीर सिंह, सभी अंचल पुलिस निरीक्षक, थाना व ओपी प्रभारी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे. न्यायालय की ओर से अपर लोक अभियोजक भी बैठक में शामिल हुए.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए