बानो में 26 सितंबर से सजेगा फुटबॉल का महासंग्राम, विजेता को मिलेगी बड़ी खस्सी
सिमडेगा के बानो में 26 सितंबर से अखिल भारतीय रौतिया समाज की फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित होगी. विजेता टीम को मिलेगा विशेष पुरस्कार, जानें पूरी जानकारी.
बानो (सिमडेगा): अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद के तत्वावधान में अखिल भारतीय रौतिया समाज फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया जा रहा है. प्रतियोगिता का आयोजन 26, 27 और 28 सितंबर 2026 को सिमडेगा जिले के बानो प्रखंड अंतर्गत ग्राम सिकरेदा में किया जाएगा. प्रतियोगिता को लेकर आयोजन समिति की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.
विजेता टीम को मिलेगी बड़ी खस्सी
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को पुरस्कार के रूप में बड़ी खस्सी दी जाएगी. वहीं द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम को छोटी खस्सी प्रदान की जाएगी. तृतीय और चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा. प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के लिए एंट्री फीस 2,000 रुपए निर्धारित की गई है. टीम का स्थान सुरक्षित करने के लिए 1,000 रुपए अग्रिम राशि जमा करनी होगी. आयोजन समिति ने अधिक से अधिक टीमों से प्रतियोगिता में शामिल होने की अपील की है.
ये भी पढ़ें- डुमरी के जंगल में तीन जंगली हाथियों ने जमाया डेरा, ग्रामीणों में दहशत
16 टीमों का होना जरूरी
आयोजन समिति के सदस्य सह रौतिया समाज के प्रखंड अध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान सभी टीमों को निर्धारित समय पर मैदान में उपस्थित होना अनिवार्य होगा. उन्होंने बताया कि 16 टीमों के नहीं होने की स्थिति में पुरस्कार राशि में कटौती की जाएगी. उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान खेल भावना, अनुशासन और आपसी सम्मान बनाये रखना अनिवार्य होगा. किसी टीम या खिलाड़ी की ओर से अनुचित हरकत किए जाने पर उसे प्रतियोगिता से बाहर किया जा सकता है.
पंजीकरण के लिए जारी किए गए नंबर
प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी और पंजीकरण के लिए आयोजन समिति की ओर से मोबाइल नंबर 7488967489 और 9386638528 जारी किए गए हैं. इच्छुक टीमें इन नंबरों पर संपर्क कर प्रतियोगिता में अपना पंजीकरण करा सकती हैं.
ये भी पढ़ें- धान के खेत में घास निकाल रही महिला को सांप ने काटा, हालत गंभीर
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए