धान के खेत में घास निकाल रही महिला को सांप ने काटा, हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लोहरदगा के कुड़ू में धान के खेत में काम कर रही महिला को सांप ने काट लिया. महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

विज्ञापन

कुड़ू (लोहरदगा): धान के खेत में काम करने के दौरान एक महिला को सांप ने काट लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई. सर्पदंश की घटना के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी. परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उसे तत्काल इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है. महिला की हालत नाजुक बतायी जा रही है.

विज्ञापन

खेत की मेड़ से अचानक निकला सांप

जानकारी के अनुसार, लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के बरवाटोली निवासी रनिया मुंडा की पत्नी मोगवा देवी धान के खेत में निकवन करने गई थी. वह खेत में घास निकालने का काम कर रही थी. इसी दौरान खेत की मेड़ से अचानक एक सांप निकला और उसने मोगवा देवी को डंक मार लिया.

ये भी पढ़ें- जंगल में दतवन तोड़ रही थी महिला, अचानक सामने आया भालू और कर दिया हमला

शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीण

सांप के काटने के बाद मोगवा देवी ने शोर मचाया. महिला की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे. सर्पदंश की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने बिना देर किए महिला को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया.

सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला का इलाज शुरू किया. चिकित्सकों की निगरानी में मोगवा देवी का उपचार चल रहा है. सर्पदंश के बाद उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. घटना के बाद परिजन महिला के जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- SIR में चुनाव आयोग सख्त, शिक्षकों की नहीं चलेगी मनमानी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola