लव-कुश जयंती को लेकर कुशवाहा समाज ने कसी कमर, हर गांव से निकलेगी झांकी

Updated:
विज्ञापन

बैठक में मौजूद लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लोहरदगा के कुडू में लव-कुश जयंती समारोह को भव्य बनाने के लिए कुशवाहा समाज ने बैठक की. झांकी निकालने और एकजुटता का लिया संकल्प. जानें पूरी जानकारी.

विज्ञापन

लोहरदगाः लव-कुश जयंती समारोह को भव्य और ऐतिहासिक बनाने को लेकर रविवार, 13 सितंबर को कुडू प्रखंड के जिमा, ननटीलों और लावगाएं में कुशवाहा समाज की आवश्यक बैठक आयोजित की गई. बैठक में आगामी 20 सितंबर को आयोजित होने वाले लव-कुश जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. समाज के सदस्यों ने समारोह को सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव रखे और आपसी एकजुटता के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया.

विज्ञापन

समाज की एकता और संगठन की मजबूती पर जोर

बैठक में कुडू प्रखंड के विभिन्न पदाधिकारी और समाज के सदस्य शामिल हुए. वक्ताओं ने कहा कि समाज की एकता, आपसी भाईचारे और संगठन की मजबूती के लिए इस तरह के आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है. लव-कुश जयंती को लेकर समाज के लोगों में उत्साह है और समारोह को यादगार बनाने के लिए सभी स्तर पर तैयारी की जा रही है.

समारोह के लिए जुटाया जाएगा आर्थिक सहयोग

बैठक में समारोह के सफल आयोजन के लिए आर्थिक सहयोग जुटाने पर भी सहमति बनी. इसके लिए टीम गठित कर समाज के विभिन्न गांवों में कोष संग्रह का कार्य शुरू करने का निर्णय लिया गया. साथ ही समारोह में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए गांव-गांव संपर्क अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया.

ये भी पढ़ें- बानो में 26 सितंबर से सजेगा फुटबॉल का महासंग्राम, विजेता को मिलेगी बड़ी खस्सी

हर गांव से निकलेगी आकर्षक झांकी

बैठक में सबसे महत्वपूर्ण निर्णय कुडू प्रखंड के सभी गांवों से झांकी निकालने को लेकर लिया गया. तय किया गया कि लव-कुश जयंती के अवसर पर प्रखंड के विभिन्न गांवों से आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी. सभी झांकियां निर्धारित मार्ग से होते हुए लावगाई पहुंचेंगी. इसके बाद लावगाई की झांकी को बारांटपुर के समीप अन्य झांकियों के साथ शामिल किया जाएगा.

एकजुट होकर लोहरदगा पहुंचेंगी सभी झांकियां

बारांटपुर के समीप सभी झांकियां एकजुट होने के बाद लोहरदगा के लिए रवाना होंगी. समाज के लोगों ने निर्णय लिया कि सभी झांकियां अधिकतम सुबह 10 बजे तक लोहरदगा पहुंच जाएंगी, ताकि मुख्य समारोह में कुडू प्रखंड की भागीदारी प्रभावी रूप से दर्ज हो सके. सदस्यों ने कहा कि इस वर्ष लव-कुश जयंती समारोह में कुडू प्रखंड से बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल होंगे.

मतभेद भुलाकर एकजुट होने की अपील

बैठक के दौरान समाज के पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर समारोह को सफल बनाने की अपील की. साथ ही गांव स्तर पर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने और उन्हें समारोह में शामिल कराने पर जोर दिया गया. इसकी जानकारी कुशवाहा समाज के जिला अध्यक्ष जितेंद्र मेहता ने दी.

ये भी पढ़ें- गढ़वा में जर्जर सड़क और नाली से वार्ड 5 के लोग परेशान, निर्माण की मांग

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola