2026 Maruti Brezza की वो 3 खासियतें, जो उसे बनाती हैं पहले से और दमदार SUV कार

2026 Maruti Brezza (Image: Maruti Suzuki & Freepik)
मारुति सुजुकी ने 2026 ब्रेजा को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ लॉन्च किया है. इस अपडेटेड मॉडल में नया टर्बो-पेट्रोल इंजन और 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स जैसे बड़े बदलाव किए गए हैं.
देश की पॉपुलर वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने आखिरकार 2026 Maruti Brezza से पर्दा उठा दिया है. इस सब-कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर एसयूवी कार को 7.39 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया है. इस अपडेटेड मॉडल को भारत NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. इसकी सबसे बड़ी बात तो ये है कि इसमें नए इंजन और एक्स्ट्रा गियरबॉक्स दिए गए हैं. करीब एक दशक पहले मारुति ब्रेजा को लॉन्च किया गया था और अब जाकर ग्राहकों को इंजन के अलग-अलग विकल्प मिलेंगे. इसमें नए गियरबॉक्स के साथ टर्बो-पेट्रोल इंजन भी शामिल होगा. आइए इसकी 3 खासियतें हम आपको बताते हैं, जिसके चलते अब यह कार पहले से और ज्यादा धांसू हो गई है.
2026 Maruti Brezza: अब टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ
मारुति ब्रेजा का इस बार यानि 2026 में सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन में किया गया है. कंपनी ने इसमें अब टर्बो-पेट्रोल इंजन का विकल्प जोड़ दिया है, जिसके बाद इसका परफॉर्मेंस पहले से और ज्यादा धांसू हो जाएगा. हालांकि, यह 3-सिलेंडर वाला इंजन पहले से ही मारुति फ्रॉन्क्स में इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन ब्रेजा में यह ऑप्शन पहली बार मिलने वाला है. इसकी संभावना जताई जा रही है कि यह इंजन 110 bhp पावर और 170 nm का टॉर्क जेनरेट करने की क्षमता रख सकता है.
2026 Maruti Brezza: 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स
इसके अलावा मारुति ब्रेजा के नई मॉडल में अब 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिल चुका है, जो पहले यानि पुराने मॉडल में 5-स्पीड मैनुअल के साथ आती थी. अब ऐसे में इसकी ड्राइविंग एक्सपिरिंस पहले से और शानदार हो जाएगा. अब तक ब्रांड की सभी मैनुअल पैसेंजर गाड़ियों में 5-गियरबॉक्स ही आते थे. दिलचस्प बात ये है कि मारुति फ्रॉन्क्स में वही इंजन होने के बावजूद 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ही दिया गया है, जिससे ब्रेजा नया ट्रांसमिशन पाने वाली मारुति कंपनी की पहली पैसेंजर गाड़ी बन गई है.
ये भी पढ़ें: 2026 Maruti Brezza Booking: ₹11,000 देकर ऐसे करें नई ब्रेजा बुक, जानें कब मिलेगी डिलीवरी और क्या है नया?
2026 Maruti Brezza: दो इंजन का ऑप्शन
कंपनी द्वारा इस मॉडल में पहली बार ग्राहकों को इंजन के ऑफर दिए हैं. ऑरिजिनल ब्रेजा सिर्फ 1.3 लीटर डीजल-इंजन के साथ आई थी और बाद में मारुति के डीजल पैसेंजर कार मार्केट से हटने के बाद यह केवल 1.5 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन में बदल गई. अब अपडेटेड मॉडल इस फॉर्मूले को चेंज करता है. साथ ही, 2 पेट्रोल इंजन देता है. ऐसे में खरीदारों के पास भरोसेमंद 1.5 लीटर इंजन या नए टर्बोचार्ज्ड में से सेलेक्ट करने का ऑप्शन मिलता है.
2026 Maruti Brezza: वेरिएंट्स के हिसाब से इंजन विकल्प
| इंजन विकल्प | गियरबॉक्स | उपलब्ध वेरिएंट |
| 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन | 6-स्पीड मैनुअल | LXi, VXi, ZXi और ZXi+ |
| 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन | 6-स्पीड ऑटोमैटिक | VXi, ZXi और ZXi+ |
| 1.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन | 6-स्पीड मैनुअल | LXi, VXi, ZXi और ZXi+ |
मारुति ब्रेजा के अलग-अलग वेरिएंट्स में इंजन विकल्पों की बात करें, तो 6-स्पीड मैनुअल वाला 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन LXi, VXi, ZXi और ZXi+ ट्रिम्स में मिलता है. 6-स्पीड ऑटोमैटिक VXi, ZXi और ZXi+ में उपलब्ध है. नया 1.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन, जो सिर्फ 6-स्पीड मैनुअल के साथ आता है, वह भी LXi, VXi, ZXi और ZXi+ ग्रेड्स में उपलब्ध है.
ये भी पढ़ें:2026 Maruti Brezza खरीदने से पहले जान लें इसका माइलेज, सामने आए ARAI के आंकड़े

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By शिवांश शेखर
शॉर्ट बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.
विस्तृत बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं.
उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई
बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
काम का सफर
पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.
विजन
शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










