Garhwa: जिप अध्यक्ष शांति देवी ने मंत्री दीपिका पांडे सिंह से की मुलाकात, पंचायतों के विकास पर हुई चर्चा

Updated:
विज्ञापन
Garhwa News

गढ़वा जिला परिषद अध्यक्ष ने की मंत्री दीपिका पांडे सिंह से मुलाकात

Garhwa: गढ़वा की जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी ने राज्य की मंत्री दीपिका पांडे सिंह से मुलाकात की. बैठक में पंचायतों के विकास, ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं और विभिन्न विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर चर्चा हुई. पूरी खबर नीचे पढ़ें…

विज्ञापन

रमना से दिनेश गुप्ता की रिपोर्ट
Garhwa (रमना): जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी ने झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान गढ़वा जिले के पंचायतों के विकास, वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता और ग्रामीण आधारभूत संरचनाओं को मजबूत बनाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई. मुलाकात के दौरान जिला परिषद अध्यक्ष ने मंत्री के समक्ष पंचायतों को 15वें वित्त आयोग एवं राज्य वित्त आयोग की राशि शीघ्र निर्गत करने का आग्रह किया.

फंड जल्दी जारी करने की मांग

उन्होंने कहा कि फंड जल्द मिलने से पंचायत स्तर पर लंबित विकास योजनाओं को गति मिल सकेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में जनसुविधाओं का विस्तार समय पर हो पाएगा. शांति देवी ने कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की रीढ़ हैं. यदि पंचायतों को समय पर वित्तीय संसाधन और अधिक अधिकार उपलब्ध कराए जाएं, तो गांवों में सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का बेहतर विकास संभव है. उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य सरकार पंचायतों को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाएगी.

मंत्री ने दिया सहयोग का भरोसा

वहीं, मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने पंचायतों के माध्यम से ग्रामीण विकास को गति देने की प्रतिबद्धता दोहराई. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है. उन्होंने इस दिशा में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया. बताया गया कि यह मुलाकात बेहद सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें जिले के ग्रामीण विकास को लेकर सकारात्मक खाका खींचा गया.

ये भी पढ़ें…

भंडरिया और बड़गड़ में लागू होगी पेसा नियमावली, ग्राम सभाएं होंगी और शक्तिशाली

गढ़वा में निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन सख्त, 10% से ज्यादा नहीं बढ़ेगी ट्यूशन फी 

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola