ePaper

Navratri 2024 Rangoli: नवरात्रि पर करने जा रहे कलश स्थापना, तो ऐसे करें तैयारी, मिलेगा मां का आशीर्वाद

Updated at : 30 Sep 2024 11:43 AM (IST)
विज्ञापन
Navratri 2024 Rangoli

Navratri 2024 Rangoli

Navratri 2024 Rangoli: नवरात्र का आरंभ मां शैलपुत्री के पूजन से होता है. इस वर्ष माता रानी के नवरात्रि 3 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 12 अक्टूबर तक चलेंगे. इस शुभ अवसर पर घर को सजाकर मां का आर्शीवाद प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही इसका धार्मिक महत्व क्या है. आइए जानें

विज्ञापन

Navratri 2024 Rangoli: इस वर्ष नवरात्रि का आरंभ 03 अक्टूबर 2024, गुरुवार से होने जा रहा है. यह माना जाता है कि माता दुर्गा अपने भक्तों के घर नौ दिनों तक निवास करती हैं. इस दौरान माता के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है. पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना की जाती है, और इस पावन अवसर पर घर को सजाया जाता है. माता दुर्गा के स्वागत हेतु घर के मुख्य दरवाजे या मंदिर के दरवाजे पर आम के पत्तों से बना तोरण लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है. इसके साथ ही. घरों को रंगोली से भी सजाया जाता है. आइए, नवरात्रि के दौरान घरों में रंगोली सजाने के महत्व और इसके लाभों के बारे में जानते हैं.

नवरात्रि पर लोग रंगोली बनाते हैं

नवरात्रि के दौरान लोग रंगोली सजाते हैं. इस पर्व पर लोग उपवास रखते हैं. अपने घरों में भजन-कीर्तन का आयोजन करते हैं और माता से प्रार्थना करते हैं कि नवदुर्गा उनके घर में निवास करें. यदि माता आपके घर आने वाली हैं, तो उनके स्वागत के लिए विशेष तैयारी करना आवश्यक है. माता के स्वागत हेतु मंदिर की सजावट के साथ-साथ रंगोली भी बनाई जा सकती है.

Surya Grahan October 2024 Live India Date, Timings: लगने जा रहा है सूर्यग्रहण, जानें क्या मान्य होगा सूतक काल

नवरात्रि पर रंगोली बनाने का धार्मिक महत्व

नवरात्रि के अवसर पर रंगोली बनाना वास्तव में अत्यंत शुभ माना जाता है. यह न केवल आपके निवास को आकर्षक बनाता है, बल्कि देवी मां के प्रति आपकी श्रद्धा और भक्ति को भी प्रकट करता है. रंगोली के विविध रंग और डिजाइन नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करने और सकारात्मकता को आमंत्रित करने में सहायक होते हैं.

इन आकृतियों की बनाएं आकर्षक रंगोली

आप विभिन्न आकृतियों. पुष्पों. और धार्मिक प्रतीकों का प्रयोग कर सकते हैं. इसे तैयार करने के लिए तिल, चावल, फूलों की पंखुड़ियां, या रंगीन पाउडर का उपयोग किया जा सकता है. यह एक ऐसा अवसर है जब आप अपने परिवार और मित्रों के साथ मिलकर कुछ रचनात्मकता का प्रदर्शन कर सकते हैं. आपकी रंगोली में देवी दुर्गा की उपासना का भी तत्व जोड़ सकते हैं. जिससे आपकी भक्ति और गहरी हो जाएगी.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola