Live Updates

Surya Grahan 2024 Live Streaming Time: आज लगेगा सूर्यग्रहण, जानें क्या मान्य होगा सूतक काल

Updated:
विज्ञापन

Surya Grahan October 2024 Live

Surya Grahan October 2024 Live: साल का दूसरा सूर्यग्रहण 2 अक्टूबर 2024 को लगने जा रहा है. आइए जानें सूर्यग्रहण से जुड़ी सभी जानकारी…

विज्ञापन

अमावस्या तिथि को लगता है सूर्य ग्रहण सूर्य ग्रहण की घटना अमावस्या तिथि पर होती है, जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीध में आते हैं. हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस दिन को न्यू मून के दौरान सूर्य ग्रहण का अनुभव किया जाता है.

वलयाकार सूर्य ग्रहण कब होता है?

इस प्रकार के ग्रहण में चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी एक सीध में होते हैं, लेकिन चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से नहीं ढक पाता. इस स्थिति में सूर्य के बाहरी किनारे एक चमकदार वलय के रूप में दिखाई देते हैं. जब आसमान में यह स्थिति बनती है, तो पृथ्वी पर सूर्य की रोशनी कम हो जाती है और अंधकार छा जाता है.

क्या भारत में रिंग ऑफ फायर का दृश्य दिखाई देगा?

सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को रात 9 बजकर 13 मिनट पर प्रारंभ होगा और 3 अक्टूबर को सुबह 3 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा. इस समय भारत में रात का समय होगा, जिससे यह सूर्य ग्रहण भारत में दृष्टिगोचर नहीं होगा. इसके परिणामस्वरूप, भारतीय नागरिक रिंग ऑफ फायर का दृश्य भी अपनी आंखों से नहीं देख सकेंगे.

साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण

54 वर्षों में अपने प्रकार का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण था. यह वर्ष का सबसे महत्वपूर्ण सूर्य ग्रहण भी माना गया.

कल है अंतिम सूर्य ग्रहण

साल 2024 का अगला सूर्य ग्रहण कल, अर्थात् 2 अक्टूबर 2024 (बुधवार) को होगा.

सूर्य ग्रहण 2024 का सूतक काल

यह सूर्य ग्रहण भारत में दृष्टिगोचर नहीं होगा, इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा. यदि यह भारत में दिखाई देता, तो इसका सूतक काल 12 घंटे पूर्व से प्रारंभ हो जाता.

विज्ञापन
विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola