पैसों की किल्लत से हैं परेशान? नीम करोली बाबा की ये 3 सीख, धन को लेकर बदल देगी सोच

Updated:
विज्ञापन

नीम करोली बाबा

हर कोई चाहता है कि उसके पास पैसों की कमी न हो, लेकिन क्या सिर्फ पैसा ही सब कुछ है? नीम करोली बाबा ने धन के सही इस्तेमाल और जरूरतमंदों की मदद को लेकर कई बातें बताई हैं. उनकी ये 3 सीख आपको पैसे को लेकर एक नई सोच दे सकती हैं.

विज्ञापन

Neem Karoli Baba: आज के समय में हर व्यक्ति चाहता है कि उसकी कमाई अच्छी हो और घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहे. लेकिन क्या सिर्फ ज्यादा पैसा कमाना ही आर्थिक मजबूती की निशानी है? नीम करोली बाबा की शिक्षाओं में धन को लेकर एक अलग ही सोच देखने को मिलती है. उनका मानना था कि पैसे का सही इस्तेमाल, जरूरतमंदों की मदद और अच्छे कर्म भी जीवन की समृद्धि का हिस्सा हैं. आइए जानते हैं धन को लेकर बाबा की 3 जरूरी सीख. 

विज्ञापन

पैसा सिर्फ जमा करने के लिए नहीं है

नीम करोली बाबा के अनुसार, पैसा सिर्फ जोड़कर रखने के लिए नहीं होता. अपनी जरूरतों को पूरा करने के साथ अगर आप किसी जरूरतमंद की मदद करते हैं, तो यह पैसे का अच्छा इस्तेमाल है. इसलिए कमाई करने के साथ यह भी ध्यान रखें कि आपका पैसा सही जगह खर्च हो. 

यह भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: प्रेम, सेवा और सादगी की सीख देते हैं बाबा के ये 5 अनमोल वचन

जरूरतमंद की मदद करें

बाबा नीम करोली दूसरों की मदद और सेवा को काफी महत्व देते थे. उनका मानना था कि अगर आपके पास किसी की मदद करने की क्षमता है, तो आपको पीछे नहीं हटना चाहिए. अपनी हैसियत के अनुसार किसी को खाना खिलाना, आर्थिक मदद करना या उसकी जरूरत की चीज देना भी अच्छे काम में आता है.

लालच को जीवन पर हावी न होने दें

पैसा जीवन के लिए जरूरी है, लेकिन हर समय अधिक धन कमाने की चिंता करना भी सही नहीं माना जाता. नीम करोली बाबा के अनुसार,  धन के साथ संतोष और अच्छे विचार भी जरूरी हैं. अगर व्यक्ति के पास पैसा है, लेकिन वह हमेशा लालच और चिंता में रहता है, तो उसके पास मौजूद धन भी उसे वास्तविक सुख नहीं दे सकता.

यह भी पढ़ें: अजा एकादशी 2026: ये 5 काम करें, पापों से पाएं मुक्ति

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola