Ravivar Ke Upay: सूर्य देव की कृपा पाने के लिए रविवार को करें ये उपाय, इन 3 कामों से तुरंत बना लें दूरी
सूर्य देव की सांकेतिक तस्वीर (एआई)
Ravivar Ke Upay: रविवार का दिन सूर्य देव की आराधना के लिए बेहद उत्तम माना जाता है. इस दिन कुछ आसान उपाय करने से सूर्य देव की कृपा मिलने की मान्यता है. वहीं, कुछ कामों को करने से बचना चाहिए. जानें रविवार को कौन से काम करें और किन कामों से बचें.
Ravivar Ke Upay: ज्योतिष शास्त्र में रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित माना जाता है. सूर्यदेव को सफलता, मान-सम्मान, आरोग्य और नेतृत्व क्षमता का कारक माना जाता है. मान्यता है कि कुंडली में सूर्य मजबूत होने पर व्यक्ति को सफलता और प्रसिद्धि मिलती है. वहीं, सूर्य कमजोर होने पर करियर और स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां आ सकती हैं. ज्योतिषार्चाय संजीत कुमार मिश्रा के अनुसार, यदि आपके जीवन में भी तरक्की की राह में रुकावटें आ रही हैं या आप लंबे समय से आर्थिक और मानसिक परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो रविवार के दिन कुछ सरल ज्योतिषीय उपाय करके सूर्य देव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं.
रविवार को क्या करें?
आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें
रविवार को आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे आत्मविश्वास बढ़ता है, करियर में पद-प्रतिष्ठा मिलती है और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है.
लाल रंग की वस्तुओं का दान करें
रविवार को अपनी सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों को गुड़, गेहूं, तांबे के बर्तन, लाल कपड़े या लाल चंदन का दान करें. मान्यता है कि इससे कुंडली में सूर्य मजबूत होता है.
माथे पर चंदन का तिलक लगाएं
जरूरी काम के लिए घर से निकलते समय माथे पर लाल चंदन या रोली का तिलक लगाएं. मान्यता है कि इससे सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और कार्यों में सफलता मिलती है.
ये भी पढ़ें: नीम करोली बाबा के 5 अनमोल वचन, बदल देंगे जिंदगी को देखने का नजरिया
रविवार को बरतें ये सावधानियां
नमक का सेवन कम करें
रविवार के दिन नमक का सेवन कम से कम करने की मान्यता है. कहा जाता है कि ऐसा करने से स्वास्थ्य लाभ मिलता है और कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं.
तांबे के बर्तन न बेचें
इस दिन तांबे के बर्तन न बेचें. ज्योतिष शास्त्र में तांबे का संबंध सूर्य देव से बताया गया है. मान्यता है कि रविवार के दिन तांबे की वस्तुएं बेचने से कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर हो सकती है.
बाल और नाखून काटने से बेचें
रविवार के दिन विशेषकर संध्या के समय बाल और नाखून काटने से बचने की मान्यता है. ऐसा करना अशुभ माना जाता है और कहा जाता है कि इससे कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं.
ये भी पढ़ें: Bhagavad Gita Sikh: जब जिंदगी में आए मुश्किल दौर, श्रीकृष्ण की 7 सीख दिखाएंगी सही रास्ता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए