झारखंड में गरजेंगे बादल, बारिश के साथ 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम विभाग ने कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका जताई है. पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक बारिश हजारीबाग में 2.4 मिमी दर्ज हुई. रांची की बात करें तो 4 जून को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
Jharkhand Weather: झारखंड में अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम का मिजाज बदलता रहेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग, रांची केंद्र के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक बादल छाये रहेंगे. कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है.
4-5 जून का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 4 जून 2026 को राज्य के पूर्वी और उससे सटे मध्य भागों में कहीं-कहीं गरज-चमक और वज्रपात के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं, 5 जून को राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी और उससे सटे मध्य भागों को छोड़कर राज्य के शेष क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
बढ़ सकता है तापमान
राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में पांच जून तक आंशिक बादल छाये रहने और गर्जन वाले बादल बनने की संभावना है. वहीं, 6 और 7 जून को बादल गरजने के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है.
ये भी पढ़ें…
JTET में भोजपुरी-मगही पर रार: मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने खोला मोर्चा, दिया ये तर्क
रांची के बहुबाजार-सिरमटोली कनेक्टिंग फ्लाई ओवर का काम सिर्फ 37%, 14 जून को खत्म हो रही डेडलाइन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










