स्कूल के स्टोर रूम में घुसे हाथी, मिड-डे-मिल का चावल किया बर्बाद

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर ( AI Image)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची के अनगड़ा प्रखंड के कुच्चू गांव में जंगली हाथियों के एक झुंड ने देर रात स्कूल में घुसकर उत्पात मचाया. उन्होंने स्कूल के स्टोर रूम का दरवाजा तोड़ दिया और बच्चों के मिड-डे-मील का चावल बर्बाद कर दिया. मामले में ग्रामीणों ने वन विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई है.

विज्ञापन

अनगड़ा (रांची): राजधानी के अनगड़ा प्रखंड स्थित कुच्चू गांव में शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया है. बताया जा रहा है कि दो जंगली हाथी गांव आ पहुंचे और इसके बाद उसने उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय को अपना निशाना बनाया.

विज्ञापन

मिड-डे-मिल का 4 बोरा चावल खा गए हाथी

हाथियों ने स्कूल के स्टोर रूम के दरवाजे तोड़ दिए और बच्चों के मध्याह्न भोजन के लिए भीतर रखे 4 बोरा चावल को खाकर और रौंदकर बर्बाद कर दिया. इधर, इस घटना की सूचना मिलने के बाद मुखिया सहदेव बेदिया और ग्राम प्रधान बालेश्वर बेदिया मौके पर पहुंचे. जहां उन्होने स्थिति का जायजा लिया.

विभाग से नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग

मौके पर उन्होंने ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई. इसके साथ ही उन्होंने वन विभाग से नुकसान का उचित मुआवजा देने और क्षेत्र से हाथियों को भगाने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola