मिशन झारखंड पर BJP चीफ, रांची में विधायकों-सांसदों संग आज नितिन नवीन करेंगे बड़ी बैठक

Updated:
विज्ञापन
Nitin Nabin

नितिन नवीन, Pic Credit- X Handle Nitin Nabin

Nitin Nabin: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज से दो दिवसीय झारखंड दौरे पर आ रहे हैं. पद संभालने के बाद यह उनका पहला दौरा है, जिसमें वे भाजपा सांसदों, विधायकों और कोर कमेटी के साथ रणनीतिक बैठकें करेंगे और 7 जून को बोकारो भी जाएंगे.

विज्ञापन

Nitin Nabin, रांची: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन दो दिवसीय संगठनात्मक दौरे पर शनिवार को झारखंड पहुंच रहे हैं. राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद नितिन नवीन का यह पहला झारखंड दौरा है, जिसे लेकर प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं में भारी उत्साह है. तय कार्यक्रम के अनुसार, वह सुबह 11:30 बजे विशेष विमान से राजधानी रांची पहुंचेंगे, जहां एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थलों तक उनके भव्य स्वागत और अभिनंदन की विशेष तैयारियां की गई हैं.

संगठनात्मक बैठकों में लेंगे हिस्सा

झारखंड दौरे के पहले दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष कई संगठनात्मक और रणनीतिक बैठकों में हिस्सा लेंगे. दोपहर में नितिन नवीन राज्य के सभी भाजपा सांसदों और विधायकों के साथ पहली अहम बैठक करेंगे. इस बैठक में मुख्य रूप से संगठन की मजबूती, क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों और राज्य के वर्तमान राजनीतिक हालात पर विस्तृत चर्चा होगी. दोपहर 2:00 बजे से प्रदेश कोर कमेटी की हाई-लेवल बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में प्रदेश के सांगठनिक कामकाज की समीक्षा की जाएगी और आगामी चुनाव व सांगठनिक विस्तार को लेकर भावी कार्य योजना तैयार होगी. शाम 4:00 बजे राजधानी के कार्निवल बैंक्वेट हॉल में राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्य के प्रबुद्ध नागरिकों, बुद्धिजीवियों और विभिन्न समाज के गणमान्य लोगों के साथ सीधे संवाद करेंगे.

Also Read: कोर्ट मैरिज के बाद जेल के शिव मंदिर में शादी कर रहे थे दूल्हा-दुल्हन, जेलर ने रुकवाई रस्म

रविवार को करेंगे बोकारो का दौरा

दौरे के दूसरे दिन यानी 7 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम संगठन के कामकाज के अलावा साथ-साथ निजी भी रहेंगे. रविवार सुबह वे बोकारो के लिए रवाना होंगे, जहां वह अपने पारिवारिक सदस्यों से मुलाकात करेंगे. बोकारो से रांची लौटने के क्रम में वह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के ओरमांझी (कुचू) स्थित आवास पर रुकेंगे, जहां वे सुबह के नाश्ते के साथ अनौपचारिक चर्चा करेंगे. दोपहर में राष्ट्रीय अध्यक्ष रांची में राज्यभर से आए सभी जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों, प्रदेश प्रवक्ताओं, सोशल मीडिया सेल, प्रदेश पदाधिकारियों और विभिन्न मंच-मोर्चा के अध्यक्षों के साथ एक संयुक्त और बड़ी बैठक करेंगे.

क्या कहते हैं पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता

“बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस प्रथम झारखंड दौरे को लेकर पार्टी का हर एक कार्यकर्ता बेहद उत्साहित है. राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने वाले मार्गदर्शन और गुरुमंत्र के बाद प्रदेश भाजपा एक नई ऊर्जा, आक्रामकता और ताकत के साथ मैदान में काम करेगी.”

प्रतुल शाहदेव, प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा

Also Read: रविंद्र गंझू दस्ते को बड़ा झटका, लातेहार पुलिस ने खूंखार माओवादी मुकेश को दबोचा, 9 कांडों का था वांटेड

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola