कैमूर DTO ऑफिस में 15.96 करोड़ के कथित गबन का खुलासा, ऑडिट रिपोर्ट से मचा बबाल

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

कैमूर जिला परिवहन कार्यालय (डीटीओ) में 15.96 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है. प्रधान महालेखाकार (एजी) की ऑडिट रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वाहन चालकों से वसूले गए नकद जुर्माने की बड़ी राशि सरकारी खाते में जमा नहीं कराई गई.

विज्ञापन

Kaimur Transport Office Audit Report : कैमूर जिला परिवहन कार्यालय (डीटीओ) में 15.96 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है. प्रधान महालेखाकार (एजी) की ऑडिट रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मई 2019 से दिसंबर 2023 के बीच वाहन चालकों से हैंडहेल्ड ई-चालान मशीन के माध्यम से वसूले गए नकद जुर्माने की बड़ी राशि सरकारी खाते में जमा नहीं कराई गई. मामले के सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है.

Kaimur News : 26.91 करोड़ की वसूली, खाते में पहुंचे सिर्फ 10.96 करोड़

ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार, संबंधित अवधि में कुल 26.91 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया. हालांकि, सरकारी खाते में केवल 10.96 करोड़ रुपये ही जमा हुए. रिपोर्ट में शेष लगभग 15.96 करोड़ रुपये जमा नहीं होने की बात कही गई है. ऑडिट रिपोर्ट में तत्कालीन डीटीओ, एमवीआई, ईएसआई और कार्यालय कर्मियों की भूमिका पर सवाल उठाए गए हैं.

ऑडिट रिपोर्ट में गंभीर अनियमितताओं का जिक्र

रिपोर्ट के अनुसार, बिहार वित्तीय नियमावली और फरवरी 2020 में जारी विभागीय निर्देशों के तहत हैंडहेल्ड ई-चालान डिवाइस से वसूले गए नकद जुर्माने को अगले कार्य दिवस में सरकारी खाते में जमा करना अनिवार्य था. लेकिन जांच के दौरान कई मामलों में राशि जमा करने से संबंधित अभिलेख उपलब्ध नहीं मिले. ऑडिट टीम ने कैश बुक और जमा रजिस्टर के रखरखाव में भी गंभीर अनियमितताओं की बात कही है.

11 अधिकारियों और कर्मचारियों पर जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया

ऑडिट रिपोर्ट में विभिन्न अधिकारियों और कर्मचारियों से संबंधित राशि का उल्लेख किया गया है. इनमें कार्यालय क्लर्क/नाजिर पर सबसे अधिक 11.68 करोड़ रुपये, हरिशंकर कुमार एवं विनोद कुमार (ईएसआई) पर 2.63 करोड़ रुपये, जबकि अन्य एमवीआई, ईएसआई और तत्कालीन डीटीओ के नाम भी शामिल हैं. विभाग स्तर पर इन सभी से जवाब-तलब की प्रक्रिया शुरू की गई है.

ऑडिट टीम ने दिए सख्त निर्देश

वरिष्ठ लेखापरीक्षा अधिकारी ने जिला परिवहन कार्यालय को सभी वसूली खातों का सत्यापन कर पूरी राशि सरकारी खजाने में जमा कराने तथा संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय कर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. इसी आधार पर जनवरी 2026 में तत्कालीन डीटीओ रविरंजन कुमार ने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था.

डीटीओ ने क्या कहा

पूर्व डीटीओ रविरंजन कुमार ने बताया कि ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को दो-दो नोटिस जारी कर राशि जमा करने से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया था, लेकिन कोई भी उपस्थित नहीं हुआ. वहीं नवपदस्थापित डीटीओ ललित राही ने कहा कि उन्होंने हाल ही में प्रभार ग्रहण किया है और मामले की पूरी जानकारी लेने के बाद ही आगे कुछ कह पाएंगे.


विज्ञापन
विवेक सिंह

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन