कैमूर में बंद पेट्रोल पंप का ताला तोड़कर चोरी, CCTV हार्ड डिस्क समेत कई सामान ले उड़े चोर

Updated:
विज्ञापन
बंद पेट्रोल पंप के ऑफिस का ताला तोड़ चोरी

चैनपुर में एनएच 219 स्थित बंद पेट्रोल पंप के ऑफिस का ताला तोड़कर चोरों ने सीसीटीवी हार्ड डिस्क, ग्रीस और मोबिल समेत कई कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया है।

विज्ञापन

Kaimur News : कैमूर जिला के थाना क्षेत्र के एनएच-219 पर प्रखंड मुख्यालय के पूरब स्थित बंद पड़े एक पेट्रोल पंप के कार्यालय का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. चोर कार्यालय से सीसीटीवी की हार्ड डिस्क, मॉनिटर, ग्रीस, मोबिल सहित अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए.

मैनेजर को फोन पर मिली चोरी की सूचना

रोहतास जिले के सीसीरित गांव निवासी एवं राजेश ऑटोमोबाइल पेट्रोल पंप के मैनेजर अजीत कुमार दुबे ने चैनपुर थाने में आवेदन देकर बताया कि पेट्रोल पंप पर एक स्थानीय व्यक्ति रहकर देखरेख करता है. वह कुछ दिनों के लिए अवकाश पर अपने घर गए हुए थे. इसी दौरान पेट्रोल पंप पर मौजूद व्यक्ति ने उन्हें फोन कर चोरी की जानकारी दी.

ऑफिस का ताला टूटा मिला, कई सामान गायब

सूचना मिलने पर चैनपुर पहुंचे मैनेजर ने देखा कि कार्यालय का ताला टूटा हुआ था. जांच करने पर सीसीटीवी की हार्ड डिस्क, मॉनिटर, दो बाल्टी ग्रीस, मोबिल और अन्य सामान गायब मिले.

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. चोरी में शामिल लोगों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
Ravishankar Singh

लेखक के बारे में

By Ravishankar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन