कैमूर: नुआंव में ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान तेज, बच्चों ने निकाली जागरूकता पदयात्रा.

विद्यालय के बच्चों के साथ गांव के ग्रामीण को पौधा देती प्रधान शिक्षिका सुनीता कुमारी | Prabhat Khabar Network
कैमूर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बराढ़ी में 'एक पेड़ मां के नाम 3.0' कार्यक्रम के तहत विशेष पहल की जा रही है. प्रधान शिक्षिका सुनीता कुमारी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने पदयात्रा निकालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है.
Kaimur News : पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देने के उद्देश्य से राज्य सरकार के जन-जीवन हरियाली अभियान के तहत चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ कार्यक्रम को लेकर उत्क्रमित मध्य विद्यालय बराढ़ी में विशेष पहल की जा रही है. विद्यालय की प्रधान शिक्षिका सुनीता कुमारी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने गांव की गलियों में पदयात्रा निकालकर लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया.
हर परिवार से मां के सम्मान में पौधा लगाने की अपील
अभियान के दौरान बच्चों और शिक्षिका ने ग्रामीणों से अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाने की अपील की. शिक्षिका ने कहा कि पौधा लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उसकी नियमित देखभाल करना भी जरूरी है. इस भावनात्मक संदेश का ग्रामीणों पर सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है.
महिलाओं को किया जागरूक, पौधरोपण का लिया संकल्प
प्रधान शिक्षिका सुनीता कुमारी ने अभियान के दौरान विशेष रूप से महिलाओं से पौधरोपण करने और उसकी देखभाल का संकल्प लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में महिलाओं की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है.
विद्यालय ने बांटे 100 से अधिक पौधे, बढ़ाई जा रही हरियाली
विद्यालय की ओर से अब तक 100 से अधिक पौधों का वितरण किया जा चुका है. सार्वजनिक स्थलों, मंदिर परिसर, बीआरसी कार्यालय और किसानों के बीच भी पौधे बांटकर हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया.
शिक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण का पाठ पढ़ा रही हैं सुनीता
राज्य स्तर पर शिक्षक सम्मान से सम्मानित हो चुकी प्रधान शिक्षिका सुनीता कुमारी विद्यालय में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का महत्व भी बता रही हैं. विद्यालय परिसर में साफ-सफाई और अनुशासन को लेकर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है.
ग्रामीणों ने लिया गांव को हरा-भरा बनाने का संकल्प
प्रधान शिक्षिका सुनीता कुमारी ने कहा कि मां जीवन देती है और पेड़ जीवन बचाते हैं. अभियान के दौरान दयाशंकर उपाध्याय, बीआरसी परिवार, दीनदयाल राय, मंजर नट, मंजू देवी, प्रियंका देवी, चंद्रभूषण सिंह, योगेंद्र कुशवाहा, कालवासी देवी, लक्ष्मण नट और ओसामा देवी सहित कई ग्रामीणों को पौधे वितरित किए गए. सभी लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल कर गांव को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










