कैमूर: कर्मनाशा ग्रिड का बसबार डैमेज, ढंढहर पंप कैनाल बंद होने से किसान परेशान

Author Mainuudin sah|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

फाेटौ 9ग्रीड का जायजा लेते अजीत सिंह | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कैमूर जिले में कर्मनाशा ग्रिड के बसबार खराब होने से ढंढहर पंप कैनाल की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है. इसके चलते धान रोपाई प्रभावित होने से किसानों में भारी चिंता का माहौल है. जानिए क्या है वैकल्पिक व्यवस्था.

विज्ञापन

Kaimur News : कैमूर जिला के दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र स्थित कर्मनाशा ग्रिड का बसबार (Busbar) पिछले तीन दिनों से डैमेज होने के कारण ढंढहर पंप कैनाल की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है. पंप कैनाल बंद रहने से दर्जनों गांवों में धान की रोपाई प्रभावित हो गई है और किसानों के बीच भारी चिंता का माहौल है.

विज्ञापन

धान रोपाई पर संकट, किसानों की बढ़ी परेशानी

ढंढहर पंप कैनाल पर निर्भर खजुरा, सरैयां, सखेलीपुर, ढंढहर, धनसराय, पिपरी, कानपुर, भानपुर सहित दर्जनों गांवों के किसान सिंचाई नहीं होने से परेशान हैं. पहले कर्मनाशा नदी में जलस्तर कम होने के कारण पंप कैनाल बंद था. हाल ही में नदी में पानी बढ़ने पर कैनाल तीन दिन तक चला, जिससे किसानों को राहत मिली, लेकिन ग्रिड का बसबार खराब होने के बाद बिजली आपूर्ति फिर बंद हो गई.

अजीत सिंह ने ग्रिड पहुंचकर लिया जायजा

किसानों की शिकायत मिलने पर राजद नेता अजीत सिंह बुधवार को कर्मनाशा ग्रिड पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने ग्रिड के एसडीओ से खराबी की जानकारी ली तथा विभाग के अधीक्षण अभियंता और अन्य अधिकारियों से बातचीत कर ढंढहर पंप कैनाल की बिजली आपूर्ति जल्द बहाल करने और तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की.

वैकल्पिक व्यवस्था पर हुआ मंथन

अधिकारियों के अनुसार, खमीदौरा ग्रिड से 33 केवी आपूर्ति कुशहरिया पावर सब-स्टेशन तक पहुंचती है, जबकि कर्मनाशा ग्रिड से भी इसी सब-स्टेशन को बिजली दी जाती है. बसबार खराब होने के बाद कुशहरिया पावर सब-स्टेशन के माध्यम से ढंढहर पंप कैनाल को वैकल्पिक रूप से 33 केवी बिजली आपूर्ति देने की संभावना पर विभाग विचार कर रहा है.

क्या बोले अधिकारी?

कर्मनाशा ग्रिड के एसडीओ ने बताया कि विभाग अपने स्तर पर विद्युत आपूर्ति बहाल करने का प्रयास कर रहा है. यदि स्थानीय स्तर पर खराबी दूर नहीं हो पाती है तो बाहर से विशेषज्ञ इंजीनियर बुलाकर फॉल्ट ठीक कराया जाएगा, ताकि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके.

क्या होता है बसबार?

बसबार किसी भी विद्युत ग्रिड का प्रमुख हिस्सा होता है, जिसके माध्यम से ट्रांसफार्मर तक बिजली पहुंचती है. बसबार डैमेज या शॉर्ट सर्किट होने पर सुरक्षा के तहत सर्किट ब्रेकर और आइसोलेटर ट्रिप हो जाते हैं, जिससे पूरी बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है. इसी कारण ढंढहर पंप कैनाल को मिलने वाली बिजली भी बंद हो गई.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन