कैमूर में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, छह लोग पकड़े गये, 3.82 लाख रुपये जुर्माना

Updated:
विज्ञापन

चैनपुर थाना | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Kaimur News : कैमूर में बिजली चोरी के खिलाफ विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. तीन गांवों में छापेमारी कर छह लोगों को रंगेहाथ पकड़ा गया, जिनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है. कुल 3.82 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है.

विज्ञापन

Kaimur News : विद्युत चोरी पर रोक लगाने को लेकर विद्युत विभाग की टीम ने थाना क्षेत्र के तीन गांवों में छापेमारी कर छह लोगों को बिजली चोरी करते रंगे हाथ पकड़ लिया. कार्रवाई के दौरान सभी के यहां बिजली चोरी में इस्तेमाल किये जा रहे पीवीसी तार जब्त किये गये. विभाग ने छह उपभोक्ताओं पर कुल 3 लाख 82 हजार 195 रुपये का जुर्माना लगाया है. मामले में चैनपुर विद्युत कनीय अभियंता शंभू कुमार सिंह के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

विज्ञापन

छह उपभोक्ताओं पर अलग-अलग जुर्माना

विभागीय जांच के दौरान हरगांव निवासी बिंदु बिंद पर 1,03,578 रुपये, रोहित कुमार पर 85,665 रुपये और गीता देवी पर 55,476 रुपये का जुर्माना लगाया गया. वहीं, एराजी इस्माइलपुर निवासी कमला यादव पर 48,059 रुपये तथा नरसिंहपुर निवासी सुरेंद्र यादव पर 28,106 रुपये और अभिमन्यु यादव पर 61,311 रुपये का जुर्माना किया गया. इनमें कुछ उपभोक्ताओं पर पूर्व से बिजली बिल भी बकाया था.

Also Read : मांगों पर 9 महीने से इंतजार, रोहतास में फिर एकजुट हुए कार्यपालक सहायक, आंदोलन की रणनीति पर मंथन

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

विद्युत विभाग के कनीय अभियंता शंभू कुमार सिंह के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर तीनों गांवों में छापेमारी की गयी. जांच के दौरान बिजली चोरी का मामला सामने आने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गयी और चोरी में इस्तेमाल पीवीसी तार जब्त किया गया.

Also Read : नियोजित शिक्षकों के हक में सरकार की आनाकानी पर उठे सवाल, करगहर में संगठन ने भरी हुंकार

छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि विद्युत विभाग की ओर से दिये गये आवेदन के आधार पर छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Also Read : सासाराम में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पंखे से लटका मिला शव, दहेज के लिए हत्या का आरोप

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन