मांगों पर 9 महीने से इंतजार, रोहतास में फिर एकजुट हुए कार्यपालक सहायक, आंदोलन की रणनीति पर मंथन

Updated:
विज्ञापन

फजलगंज स्टेडियम में बैठक करते कार्यपालक सहायक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Sasaram News : बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ (बेएसा) ने रोहतास में बैठक कर अपनी लंबित मांगों को लेकर रणनीति बनाई. 9 महीने बीत जाने के बाद भी सरकार से कोई ठोस जवाब न मिलने से सहायकों में भारी असंतोष है. एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया.

विज्ञापन

Sasaram News : शहर के फजलगंज स्थित स्टेडियम में रविवार को बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ (बेएसा) की जिला इकाई की बैठक आयोजित हुई. बैठक में संघ की आगामी रणनीति, कार्यपालक सहायकों की लंबित मांगों और विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने और कार्यपालक सहायकों को एकजुट करने पर भी जोर दिया गया.

विज्ञापन

आश्वासन के बाद भी नहीं हुआ मांगों का समाधान

बैठक में कार्यपालक सहायकों की सेवा से संबंधित विभिन्न समस्याओं, लंबित मांगों और पूर्व में सरकार की ओर से दिए गए आश्वासनों के बावजूद अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने पर चर्चा की गई. कार्यपालक सहायकों ने कहा कि संघ लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर लगातार आवाज उठा रहा है, लेकिन मांगों के समाधान की दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है.

नौ महीने बाद भी नहीं निकला समाधान

बेएसा के सचिव सोनू कुमार ने कहा कि कार्यपालक सहायकों की समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर संघ लगातार संघर्षरत है. पूर्व में आंदोलन और हड़ताल के दौरान सरकार की ओर से मांगों के समाधान को लेकर आश्वासन दिया गया था. इसके बावजूद आश्वासन दिए जाने के करीब नौ महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस और सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आया है.

वेतन विसंगति समेत कई मांगों को लेकर रोष

संघ के प्रदेश संयोजक रंजन कुमार ने बताया कि पूर्व में हुए हड़ताल और आंदोलन के दौरान वेतन विसंगति सहित अन्य महत्वपूर्ण मांगों को लेकर सरकार की ओर से आश्वासन दिया गया था. काफी समय बीत जाने के बावजूद इन मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से जिले के कार्यपालक सहायकों में रोष और असंतोष है.

Also Read : राजपुर में गांव-गांव तैयार होगी खिलाड़ियों की सूची, नियमित खेल प्रतियोगिताओं पर जोर

सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में निभा रहे महत्वपूर्ण भूमिका

रंजन कुमार ने कहा कि कार्यपालक सहायक विभिन्न विभागों और सरकारी कार्यालयों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं. वे सरकारी योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. इसके बावजूद उनकी जायज और लंबित मांगों की अनदेखी किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है.

Also Read : बक्सर: फूड पॉइजनिंग के बाद डुमरांव में मिठाई दुकानों पर प्रशासन का शिकंजा, तीन दर्जन से अधिक प्रतिष्ठान रडार पर

एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प

बैठक में संघ को और अधिक मजबूत एवं संगठित बनाने तथा सभी कार्यपालक सहायकों को एकजुट करने पर विशेष जोर दिया गया. उपस्थित कार्यपालक सहायकों ने अपने अधिकारों और जायज मांगों के लिए लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया.

ये पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद

बैठक में संघ के उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर पाठक, कोषाध्यक्ष मदन सिंह, मीडिया प्रभारी आलोक कुमार, चंचल चौहान, चंदन कुमार, राजीव कुमार, मुकेश कुमार, उदय कुमार, विनय दुबे, फिरोज आलम सहित अन्य कार्यपालक सहायक मौजूद रहे.

Also Read : गन्ने की फैक्ट्री में बंधक बनाए युवक को कर्नाटक पुलिस लेकर पहुंची सासाराम, रोजगार की तलाश में गया था

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन