सासाराम में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से डिलीवरी बॉय की मौत, दो मासूम बच्चियों के सिर से उठा पिता का साया

Updated:
विज्ञापन

धरहरा में मृतक के दरवाजे पर जुटी लोगों की भीड़ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Sasaram News : सासाराम के इंद्रपुरी थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 28 वर्षीय सिकंदर कुमार सिंह की मौत हो गई. वह जोमैटो में डिलीवरी बॉय का काम करता था. इस हादसे के बाद उसकी पत्नी और दो मासूम बच्चियों के सिर से पिता का साया उठ गया है.

विज्ञापन

Sasaram News : इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के चकन्हा गांव के समीप शनिवार की रात करीब 10 बजे सड़क दुर्घटना में अकोढ़ीगोला प्रखंड के धरहरा गांव निवासी मनोज सिंह के इकलौते पुत्र 28 वर्षीय सिकंदर कुमार सिंह उर्फ बिट्टू की मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. हालांकि, पुलिस गंभीर रूप से घायल सिकंदर को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन

डेहरी से तिलौथू जा रहा था युवक

जानकारी के अनुसार, सिकंदर कुमार सिंह जोमैटो में डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था. शनिवार की रात वह डेहरी से तिलौथू की ओर डिलीवरी करने जा रहा था. इसी दौरान चकन्हा गांव के समीप वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई.

Also Read : भभुआ के सिलौटा में नकली खाद के बड़े रैकेट का भंडाफोड़: दुकान से 700 क्विंटल अवैध यूरिया व डीएपी बरामद, धंधेबाजों में हड़कंप

शव पहुंचते ही घर में मचा कोहराम

रविवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद सिकंदर का शव उसके पैतृक गांव धरहरा स्थित घर पहुंचा. शव पहुंचते ही घर की महिलाओं की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर है.

Also Read : रामगढ़ में बिहार सरकार के मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद का जोरदार स्वागत: वैश्य समाज ने दुर्गा चौक पर पहनाई फूल-माला, मंदिर में की पूजा

पत्नी और दो मासूम बच्चियों का रो-रोकर बुरा हाल

सिकंदर अपने पीछे पत्नी मीना देवी और दो छोटी बच्चियों को छोड़ गया है. उसकी एक बेटी महज तीन साल की है, जबकि दूसरी बच्ची सिर्फ तीन माह की है. पिता की मौत से दोनों मासूम बच्चियों के सिर से पिता का साया उठ गया है. घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. पत्नी मीना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है.

इकलौता बेटा था सिकंदर

परिजनों के अनुसार, सिकंदर अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. उसकी अचानक हुई मौत से परिवार के साथ-साथ गांव के लोग भी सदमे में हैं. घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है.

Also Read : कैमूर के नुआंव में 15.2 लीटर देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार, गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन