भभुआ के सिलौटा में नकली खाद के बड़े रैकेट का भंडाफोड़: दुकान से 700 क्विंटल अवैध यूरिया व डीएपी बरामद, धंधेबाजों में हड़कंप

Updated:
विज्ञापन

खाद दुकान की जांच करते अधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भभुआ के सिलौटा में कृषि विभाग और पुलिस की छापेमारी में 700 क्विंटल अवैध यूरिया और डीएपी खाद बरामद. अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप, जांच जारी.

विज्ञापन

Kaimur News: जिले के भभुआ-सोनहन मुख्य मार्ग स्थित सिलौटा गांव के पास शनिवार की देर शाम प्रशासन, कृषि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध व नकली खाद के काले कारोबार का भंडाफोड़ किया. एक दुकान और गोदाम परिसर में की गई सघन छापेमारी के दौरान 700 क्विंटल अवैध खाद बरामद की गई. जब्त खेप में 400 क्विंटल यूरिया और 300 क्विंटल डीएपी शामिल है. इसके साथ ही मौके से नकली खाद तैयार करने से जुड़े उपकरण और कच्चा माल भी बरामद किया गया है. इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से जिलेभर के खाद माफियाओं और कालाबाजारी करने वालों में हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन

ट्रक से दूसरी जगह खपाने की थी तैयारी, ऐन वक्त पर पहुंची प्रशासनिक टीम

प्रशासन को सटीक गुप्त सूचना मिली थी कि सिलौटा स्थित संबंधित दुकान व गोदाम से बड़े पैमाने पर नकली व अवैध खाद की खेप को ट्रकों में लोड कर दूसरी जगह खपाने के लिए भेजा जा रहा है. सूचना मिलते ही भभुआ एसडीएम अमित कुमार एवं जिला कृषि पदाधिकारी (डीएओ) विकास कुमार के निर्देश पर त्वरित टीम गठित की गई. प्रखंड कृषि पदाधिकारी (बीएओ) रविरंजन कुमार, भभुआ बीडीओ अतुल्य कुमार आर्य और सोनहन थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार पंडित ने भारी पुलिस बल के साथ मौके की घेराबंदी कर दी और खाद की खेप को जब्त कर लिया.

खाद के स्रोत, सप्लायर और नेटवर्क की कड़ी खंगालने में जुटा विभाग

इतनी भारी मात्रा में यूरिया और डीएपी मिलने के बाद कृषि विभाग भंडारण, खरीद-बिक्री और परिवहन से जुड़े वैध कागजातों की सघन जांच कर रहा है. विभाग अब इस पूरे अवैध नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने में जुटा है कि यह नकली खाद कहां तैयार हो रही थी, इसका मुख्य सप्लायर कौन है और इसे किन-किन बाजारों या खुदरा दुकानों पर खपाने की योजना थी. अधिकारियों के अनुसार, यदि कागजात और लाइसेंस फर्जी पाए गए, तो संबंधित दुकान संचालक और संलिप्त कारोबारियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम (EC Act) और धोखाधड़ी की सुसंगत धाराओं में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

खाद के अवैध खेल पर होगी कड़ी कार्रवाई: एसडीएम अमित कुमार

नकली खाद की बरामदगी को किसानों के हितों की रक्षा में एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है. मामले पर जानकारी देते हुए भभुआ एसडीएम अमित कुमार ने कहा, "सिलौटा के पास दुकान और गोदाम परिसर से भारी मात्रा में संदिग्ध व अवैध यूरिया और डीएपी खाद बरामद की गई है. कृषि विभाग की तकनीकी टीम पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है. यह गोदाम किसका है और अवैध व नकली खाद के इस काले कारोबार के पीछे कौन लोग शामिल हैं, इसकी पहचान की जा रही है. दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा."

Also Read: रामगढ़ की NCC कैडेट सुहानी यादव ने राष्ट्रीय कैंप में बढ़ाया मान, थल सैनिक कैंप में किया शानदार प्रदर्शन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन