रामगढ़ की NCC कैडेट सुहानी यादव ने राष्ट्रीय कैंप में बढ़ाया मान, थल सैनिक कैंप में किया शानदार प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

सुहानी को सम्मानित करते पदाधिकारी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ की एनसीसी कैडेट सुहानी यादव ने नई दिल्ली में आयोजित ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. उन्होंने फील्ड क्राफ्ट/बैटल क्राफ्ट प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने कॉलेज और कैमूर जिले का मान बढ़ाया है. यह उपलब्धि कॉलेज की एनसीसी इकाई की मजबूत प्रशिक्षण का प्रमाण है.

विज्ञापन

NCC Cadet Suhani Yadav : मेहनत और लगन के दम पर रामगढ़ की एनसीसी कैडेट सुहानी यादव ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनायी है. ग्राम भारती कॉलेज, रामगढ़ की कैडेट सुहानी ने नई दिल्ली में आयोजित ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप में शानदार प्रदर्शन कर कॉलेज और कैमूर का मान बढ़ाया है. कैमूर के कबिलासपुर गांव निवासी ओम प्रकाश सिंह यादव की पुत्री सुहानी का चयन राष्ट्रीय स्तर के इस कैंप के लिए हुआ था.

विज्ञापन

फील्ड क्राफ्ट-बैटल क्राफ्ट में लिया हिस्सा

नई दिल्ली में आयोजित कैंप में देशभर से चयनित एनसीसी कैडेटों ने हिस्सा लिया. सुहानी ने कैंप के दौरान फील्ड क्राफ्ट/बैटल क्राफ्ट प्रतियोगिता में भाग लिया. कैंप में कैडेटों के लिए कई तरह की प्रतियोगिताएं और प्रशिक्षण गतिविधियां आयोजित की गयीं.

सुहानी को सम्मानित करते पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
सुहानी को सम्मानित करते पदाधिकारी

कई प्रतियोगिताओं में कैडेटों ने दिखायी प्रतिभा

ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप में हेल्थ एंड हाइजिन, जजिंग डिस्टेंस, ऑब्स्टेकल ट्रेनिंग और मैप रीडिंग समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं. रिपब्लिक डे कैंप के बाद थल सैनिक कैंप को एनसीसी के प्रमुख राष्ट्रीय कैंपों में माना जाता है. देशभर से चयनित कैडेटों के बीच सुहानी की भागीदारी कॉलेज के लिए भी उपलब्धि मानी जा रही है.

प्राचार्य ने सुहानी की उपलब्धि पर जतायी खुशी

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. बिनोद कुमार सिंह ने सुहानी की उपलब्धि पर प्रसन्नता जतायी. उन्होंने कहा कि लेफ्टिनेंट (डॉ.) मधुलता शुक्ला के नेतृत्व में कॉलेज की एनसीसी इकाई लगातार राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रही है. कॉलेज को बेस्ट कॉलेज की ट्रॉफी भी मिल चुकी है. हर वर्ष कॉलेज के कैडेट विभिन्न राष्ट्रीय कैंपों के लिए चयनित हो रहे हैं.

एनसीसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर लेते हैं हिस्सा

एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट (डॉ.) मधुलता शुक्ला ने सुहानी को मेहनती और होनहार कैडेट बताया. उन्होंने कहा कि कॉलेज के विद्यार्थी एनसीसी की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं. पिछले वर्ष अंडर ऑफिसर रुदल कुमार ने ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप में भाग लिया था.

पहले भी राष्ट्रीय कैंपों में पहुंचे हैं कैडेट

सीनियर अंडर ऑफिसर सोनम कुमारी और कैडेट रोहित कुमार इंडो-भूटान कैंप में शामिल हुए थे. सोनम कुमारी थल सैनिक कैंप और रोहित कुमार रिपब्लिक डे कैंप में भी बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं. प्राचार्य ने सुहानी सहित कॉलेज के सभी कैडेटों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन