17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान, डीएम ने कार्ययोजना तैयार करने का दिया निर्देश
बैठक करते डीएम | Prabhat Khabar Network
कैमूर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान चलाया जाएगा। डीएम ने सभी विभागों को कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
Kaimur News : भभुआ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई. बैठक हाइब्रिड मोड में आयोजित की गयी, जिसमें जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक के पदाधिकारियों ने भाग लिया. बैठक में सभी विभागों को अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्ययोजनाओं की सूची तैयार कर निर्धारित समय सीमा के भीतर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया.
प्राथमिकता और वर्तमान स्थिति के आधार पर होगा योजनाओं का चयन
बैठक में सभी विभागों को कार्यों की प्राथमिकता, आवश्यकता, वर्तमान स्थिति और विभागीय उत्तरदायित्व के आधार पर अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित कार्यों का स्पष्ट, तथ्यात्मक एवं अद्यतन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा गया. इससे आवश्यकता के अनुसार उपयुक्त योजनाओं और कार्यों का चयन कर उन्हें सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान में शामिल किया जा सकेगा.
दो श्रेणियों में बांटी गयी हैं अभियान की योजनाएं
बैठक में बताया गया कि सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत शामिल की जाने वाली योजनाओं और कार्यों को दो श्रेणियों में बांटा गया है. विभागों को अपने क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यवहारिक, परिणामोन्मुख और जनहित आधारित कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया गया.
स्थानीय लोगों की भागीदारी पर जोर
जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान के तहत तैयार की जाने वाली कार्ययोजनाओं में स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाये. उन्होंने विभागों को ऐसी योजनाओं का चयन करने का निर्देश दिया, जिनका सीधा लाभ आम लोगों को मिल सके और निर्धारित अवधि में उनके परिणाम दिखाई दें.
समय सीमा में प्रतिवेदन देने का निर्देश
जिलाधिकारी ने सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर विभागवार प्रतिवेदन और कार्ययोजना उपलब्ध करायी जाये, ताकि अभियान के तहत योजनाओं का चयन और क्रियान्वयन समय पर सुनिश्चित किया जा सके.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए