बीडीओ ने जीविका दीदियों के साथ की आम सभा, समूह संचालन बेहतर करने का दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में योजनाओं की जानकारी देते बीडीओ.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने जीविका दीदियों के साथ एक महत्वपूर्ण आम सभा का आयोजन किया. इस बैठक में स्वयं सहायता समूहों के बेहतर संचालन और वित्तीय पारदर्शिता पर विशेष जोर दिया गया.

विज्ञापन

Kaimur News : कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी ऋतु रंजन कुमार ने शनिवार को पंचायत सरकार भवन बेलांव में जीविका दीदियों के साथ वार्षिकआम सभा की. आम सभा के दौरान उन्होंने जीविका दीदियों को अपने-अपने स्वयं सहायता समूह का संचालन बेहतर एवं सुचारू रूप से करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

हरसंभव सहयोग करने का प्रयास किया जाएगा

बीडीओ श्री कुमार ने कहा कि समूह संचालन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी उत्पन्न होती है तो इसकी जानकारी उन्हें दें. समस्या के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग करने का प्रयास किया जायेगा. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जीविका दीदियों द्वारा समूहों का संचालन अच्छे तरीके से किया जा रहा है, इसकी सराहना की जानी चाहिये. उन्होंने दीदियों से कहा कि इसमें और बेहतर कार्य करते हुए प्रखंड व जिला ही नहीं, बल्कि प्रदेश स्तर पर भी रामपुर का नाम रोशन करने का प्रयास करें. जीविका दीदियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में उनकी अहम भूमिका है.

लेखा-जोखा के सही तरीके से संधारित करने पर जोर दिया

बीडीओ ने समूह में आने वाले पैसे का लेखा-जोखा सही तरीके से संधारित करने पर विशेष जोर दिया. कहा कि आय-व्यय का हिसाब-किताब व्यवस्थित रखने से जरूरत पड़ने पर किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी और पारदर्शिता भी बनी रहेगी.

जीविका दीदियों ने रखी अपनी समस्याएं

बैठक में जीविका संजय सिंह द्वारा जीविका से संबंधित विभिन्न विभागीय दिशा-निर्देशों की जानकारी भी दी गयी तथा उनका अक्षरशः पालन करने को कहा गया. इस दौरान जीविका दीदियों ने भी अपनी समस्याएं रखीं, जिसके समाधान का आश्वासन बीडीओ ने दिया. मौके पर जीविका दीदी सीएलएसएफ सहित जीविका के सभी कर्मी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन