भभुआ में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर धान के खेत में गिरी बाइक, दो की मौत

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भभुआ के रतवार-जिगिनी पथ पर बाइक के पेड़ से टकराने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस शवों की पहचान करने और मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

मोहनिया सदर. भभुआ थाना क्षेत्र के रतवार-जिगिनी पथ पर शिवपुर गांव के समीप शनिवार को सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गयी. खबर लिखे जाने तक दोनों शवों की पहचान नहीं हो सकी थी.

विज्ञापन

अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरायी

जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दोनों लोग उक्त पथ से जा रहे थे. इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी. टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर पानी से भरे धान के खेत में जा गिरे.

घटनास्थल पर ही दोनों की मौत

हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक सवारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में ले लिया.

शवों की पहचान कराने में जुटी पुलिस

पुलिस ने दोनों शवों की पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. खबर लिखे जाने तक दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

ALSO READ : पितृपक्ष में कैमूर के यात्रियों को राहत, भभुआ रोड होकर गया जाएंगी दो स्पेशल ट्रेनें

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन