कैमूर : मोहनिया में 30-40 ई-रिक्शा चालक एकजुट, चांदनी चौक पर मारपीट और पैसे मांगने का लगाया आरोप
पटना मोड़ के पास प्रदर्शन करते लोग | Prabhat Khabar Network
मोहनिया में ई-रिक्शा चालकों ने रंगदारी और मारपीट के खिलाफ थाना पहुंचकर प्रदर्शन किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
मोहनिया, कैमूर. चांदनी चौक पर ई-रिक्शा चालकों से कथित तौर पर जबरन पैसे मांगने और मारपीट किए जाने के आरोप को लेकर शनिवार को चालकों ने विरोध प्रदर्शन किया. करीब 30 से 40 ई-रिक्शा चालक सुबह 11 बजे पटना मोड़ के समीप एकत्र हुए और अपनी नाराजगी जतायी.
एकजुट होकर मोहनिया थाना पहुंचे चालक
विरोध प्रदर्शन के बाद सभी ई-रिक्शा चालक मोहनिया थाना पहुंचे. चालकों ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर मामले में कार्रवाई की मांग की. चालकों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग की.
जबरन पैसे मांगने का लगाया आरोप
चालक संदीप कुमार सहित अन्य चालकों ने आरोप लगाया कि चांदनी चौक पर जयप्रकाश मल्लाह नामक व्यक्ति द्वारा ई-रिक्शा चालकों से कथित रूप से जबरन पैसे की मांग की जाती है. पैसे देने से इनकार करने पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया गया.
ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त करने की धमकी का भी आरोप
चालकों ने ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया. उनका कहना था कि वे अपने वाहनों का परिचालन करते हैं, लेकिन चांदनी चौक पर सवारी बैठाने और उतारने के दौरान उन्हें परेशान किया जाता है.
कार्रवाई और सुरक्षा की चालकों ने की मांग
चालकों ने पुलिस-प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने तथा ई-रिक्शा चालकों को कथित रूप से रंगदारी और मारपीट से निजात दिलाने की मांग की.
जांच के बाद कार्रवाई का थानाध्यक्ष ने दिया भरोसा
इधर, मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि ई-रिक्शा चालक शिकायत लेकर थाना पहुंचे थे. मामले की जांच की जा रही है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
पितृपक्ष महासंगम से पहले गयाजी में उतरे डीएम-मेयर, हाथों में झाड़ू लेकर दिया स्वच्छता का संदेश
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए