कैमूर : कुदरा में दीवार गिरने से अधेड़ महिला की मौत, वाराणसी ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

Updated:
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के दौरान उपस्थित परिजन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भभुआ के नटया गांव में दीवार गिरने से 56 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इलाज के लिए वाराणसी ले जाते समय रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। गांव में शोक है।

विज्ञापन

कुदरा थाना क्षेत्र के नटया गांव में शनिवार को दीवार गिरने से एक अधेड़ महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान नटया गांव निवासी 56 वर्षीय जगनारायण राम की पत्नी सुशीला देवी के रूप में बतायी जाती है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

विज्ञापन

सुबह टहलने निकली थीं सुशीला देवी

बताया जाता है कि सुशीला देवी सुबह टहलने के लिए घर से निकली थीं. इसी दौरान अचानक एक दीवार उनके ऊपर गिर गई. दीवार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गयीं.

निजी अस्पताल में कराया गया प्राथमिक उपचार

घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया.

वाराणसी ले जाने के दौरान रास्ते में मौत

महिला की हालत गंभीर होने पर परिजन बेहतर इलाज के लिए उन्हें वाराणसी ले जाने लगे. इसी दौरान रास्ते में ही सुशीला देवी की मौत हो गई. मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम

घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन शव को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

गांव पहुंचा शव, अंतिम संस्कार की तैयारी

पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव पहुंचे, जहां अंतिम संस्कार की तैयारी की गई. घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है.

महिला की मौत से गांव में शोक

ग्रामीणों ने बताया कि अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. महिला की मौत से गांव के लोग भी काफी मर्माहत हैं.

ALSO READ : पितृपक्ष में कैमूर के यात्रियों को राहत, भभुआ रोड होकर गया जाएंगी दो स्पेशल ट्रेनें

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन