कैमूर: घर में सो रही बच्ची को सांप ने डंसा, अस्पताल में इलाज से पहले ही मौत
अस्पताल में जांच करते डॉक्टर व जुटी भीड़ | Prabhat Khabar Network
मोहनियां के भरखर गांव में सोते समय सांप के काटने से 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों में कोहराम मचा है।
Kaimur News : मोहनियां थाना क्षेत्र के भरखर गांव में शुक्रवार की रात घर में सोने के दौरान सांप के काटने से 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी. मृत बच्ची की पहचान भरखर गांव निवासी स्व. रामआशीष राम की पुत्री ज्योति कुमारी के रूप में हुई है. घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया.
खाना खाने के बाद सोने गयी थी बच्ची
जानकारी के अनुसार, ज्योति कुमारी शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद प्रतिदिन की तरह घर में सोने चली गयी थी. इसी दौरान सांप ने उसे काट लिया. सांप के काटने के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी. परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए मोहनियां अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे.
डॉक्टर ने जांच के बाद किया मृत घोषित
मोहनियां अनुमंडलीय अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्ची की जांच की. जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बच्ची की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेजा शव
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि सांप के काटने से एक बच्ची की मौत हुई है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेजा गया है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए