कैमूर में पंचायत खेल क्लब होंगे सक्रिय, गांवों से प्रतिभाओं को तराशने की तैयारी

Updated:
विज्ञापन

खेल क्लब के सदस्यों के साथ बैठक करते जिला खेल पदाधिकारी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार के चैनपुर और चांद प्रखंड में पंचायत खेल क्लबों को सक्रिय करने के लिए बैठक हुई। ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

विज्ञापन

Kaimur News : भभुआ जिले की सभी ग्राम पंचायतों में गठित खेल क्लबों को सक्रिय और प्रभावी बनाने की कवायद तेज कर दी गयी है. इसी क्रम में शनिवार को चैनपुर और चांद प्रखंड में पंचायत खेल क्लबों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गयी. जिला पदाधिकारी के निर्देश और खेल विभाग, बिहार के पत्र के आलोक में आयोजित बैठकों की अध्यक्षता जिला खेल पदाधिकारी ओमप्रकाश ने की.

विज्ञापन

क्लब के गठन और उद्देश्य की दी जानकारी

बैठक में प्रशिक्षक महावीर कुमार सिंह, कुलदीप सिंह और मनोज चौबे ने पंचायत खेल क्लबों के गठन, उद्देश्य, कार्यप्रणाली तथा पदाधिकारियों की भूमिका और दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. बताया गया कि पंचायत स्तर पर बच्चों और युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ना क्लबों का प्रमुख उद्देश्य है.

नियमित अभ्यास और प्रतियोगिताओं पर जोर

पंचायत खेल क्लबों के माध्यम से नियमित अभ्यास और प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जायेगा. साथ ही प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें प्रशिक्षण और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जायेगा. खेल मैदानों और उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग के साथ खिलाड़ियों की नियमित भागीदारी सुनिश्चित करने और खेल गतिविधियों का रिकॉर्ड रखने पर भी जोर दिया गया.

जिम्मेदारियों से कराया गया अवगत

बैठक में क्लब के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और शारीरिक शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. सभी को क्लब संचालन से जुड़ी जिम्मेदारियों की जानकारी दी गयी, ताकि पंचायत स्तर पर खेल गतिविधियों का व्यवस्थित संचालन हो सके.

क्लब मजबूत होंगे तो निकलेंगी प्रतिभाएं

जिला खेल पदाधिकारी ओमप्रकाश ने पदाधिकारियों और सदस्यों से अधिक से अधिक बच्चों एवं युवाओं को खेल से जोड़ने की अपील की. उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर खेल क्लब मजबूत होने से ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं की पहचान की जा सकेगी. प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा. इससे जिले में खेल विकास की मजबूत आधारशिला तैयार होगी.

भभुआ और कुदरा में हो चुकी है बैठक

गौरतलब है कि इससे पहले भभुआ और कुदरा प्रखंड में भी पंचायत खेल क्लबों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की जा चुकी है. शनिवार की बैठक में मो. अली खां, लोकेश कुमार, राजकुमार, रविशंकर वर्मा, वंदना श्रीवास्तव, शशिकांत सिंह और दीपक कुमार सहित कई खेलप्रेमी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन