कैमूर : तालाब में डूबने से नौ वर्षीय बच्चे की मौत, खेलते समय फिसला पैर
बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने के दौरान उपस्थित परिजन व ग्रामीण | Prabhat Khabar Network
Kaimur News : कैमूर में खेलते समय तालाब में डूबने से एक नौ वर्षीय बच्चे की दुखद मौत हो गई. बचाव की कोशिशों के बावजूद बच्चे को बचाया नहीं जा सका. घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.
Kaimur News : चांद थाना क्षेत्र के चंदोस मड़ई गांव में रविवार को तालाब में डूबने से नौ वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. मृत बच्चे की पहचान चंदोस मड़ई गांव निवासी रमन बिंद के पुत्र संजीवन कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि संजीवन गांव के अन्य बच्चों के साथ तालाब के किनारे खेल रहा था. इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तालाब के गहरे पानी में जा गिरा.
आधे घंटे की खोजबीन के बाद तालाब से मिला बच्चा
हादसे के बाद उसके साथ खेल रहे अन्य बच्चों ने घटना की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को दी. इसके बाद ग्रामीणों ने तालाब में उतरकर बच्चे की खोजबीन शुरू की. करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद संजीवन को तालाब से बाहर निकाला गया. इसके बाद उसे तत्काल चांद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
Also Read : नियोजित शिक्षकों के हक में सरकार की आनाकानी पर उठे सवाल, करगहर में संगठन ने भरी हुंकार
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
बच्चे की मौत की पुष्टि होने के बाद घटना की सूचना चांद थाना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया. रविवार दोपहर सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
Also Read : सासाराम में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पंखे से लटका मिला शव, दहेज के लिए हत्या का आरोप
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए