कैमूर: ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों के साथ हुई मारपीट के बाद डॉक्टरों की हड़ताल, OPD रही बंद, इलाज के बिना लौटे मरीज

Updated:
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर | Prabhat Khabar Network

कैमूर जिले में डॉक्टरों पर लगातार हो रहे हमलों के विरोध में चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की OPD सेवाएं पूरी तरह बंद रहीं. इससे इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और कई को बिना उपचार के लौटना पड़ा.

विज्ञापन

Kaimur News : अरवल में सिविल सर्जन तथा मोहनिया में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक के साथ हुई मारपीट और हाथापाई की घटनाओं में दोषियों पर कार्रवाई में कथित लापरवाही के विरोध में बुधवार को चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी सेवा पूरी तरह बंद रही. ओपीडी बंद रहने से इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और कई मरीज बिना उपचार कराए ही वापस लौट गए.

आपके शहर में

विज्ञापन

ओपीडी बंद, मरीजों को हुई परेशानी

जानकारी के अनुसार, चैनपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे. अस्पताल पहुंचने पर उन्हें ओपीडी सेवा बंद होने की जानकारी मिली. इससे सामान्य रोगियों को काफी असुविधा हुई.

इमरजेंसी सेवा रही सामान्य

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, कार्य बहिष्कार के बावजूद आपातकालीन (इमरजेंसी) सेवाएं पूर्व की तरह संचालित होती रहीं. गंभीर मरीजों का इलाज लगातार किया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को परेशानी न हो.

डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रीति ने बताया कि मोहनिया में चिकित्सक के साथ हुई हाथापाई और अरवल में सिविल सर्जन के साथ मारपीट की घटना के विरोध में ओपीडी सेवा बंद रखी गई है. उन्होंने कहा कि चिकित्सकों पर लगातार हो रहे हमलों से डॉक्टर स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. यदि डॉक्टर सुरक्षित नहीं रहेंगे तो वे पूरी निष्ठा और एकाग्रता के साथ मरीजों का उपचार नहीं कर पाएंगे. उन्होंने चिकित्सकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन