भभुआ के जगजीवन स्टेडियम में कुदरा का दमदार प्रदर्शन, तूफान क्लब को 3-0 से दी करारी शिकस्त
मैच खेलते खिलाड़ी | Prabhat Khabar Network
स्पोर्ट्स फुटबॉल क्लब कुदरा ने जगजीवन स्टेडियम में तूफानी प्रदर्शन करते हुए तूफान फुटबॉल क्लब कूड़ासन को 3-0 से हराया. कुदरा की जीत में विकास पासवान, विमलेश कुमार और इम्तियाज अंसारी ने एक-एक गोल दागा. यह जीत जिला स्तरीय लीग फुटबॉल चैम्पियनशिप में कुदरा की मजबूती को दर्शाती है.
भभुआ नगर जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में जगजीवन स्टेडियम में चल रही जिला स्तरीय लीग फुटबॉल चैम्पियनशिप में स्पोर्ट्स फुटबॉल क्लब कुदरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तूफान फुटबॉल क्लब कूड़ासन को 3-0 से पराजित किया. शनिवार को खेले गये मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शुरू से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया.
आपके शहर में
मैच का शुभारंभ अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. पहले हाफ में स्पोर्ट्स फुटबॉल क्लब कुदरा के विकास पासवान ने जर्सी नंबर 02 से गोल कर टीम को बढ़त दिलाई. इसके बाद विमलेश कुमार ने जर्सी नंबर 07 से दूसरा गोल दागकर कुदरा की स्थिति मजबूत कर दी.
दूसरे हाफ में इम्तियाज अंसारी ने जर्सी नंबर 10 से तीसरा गोल कर टीम की जीत लगभग पक्की कर दी. अंत तक कूड़ासन की टीम कोई गोल नहीं कर सकी और कुदरा ने मुकाबला 3-0 से अपने नाम कर लिया.
खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर गूंजा स्टेडियम
पूरे मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया. खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं. मंच का संचालन जिला फुटबॉल संयोजक शौकत अली गद्दी ने किया. मैच में मुख्य रेफरी कृष्णा पटेल तथा सहायक रेफरी रौशन अली, राजू गद्दी और इम्तियाज अली रहे.
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला फुटबॉल संघ ने बताया कि रविवार को महिला और पुरुष वर्ग के एक-एक मुकाबले खेले जायेंगे. महिला वर्ग में जागृति महिला फुटबॉल क्लब अखलासपुर का मुकाबला न्यू युवा महिला स्पोर्ट्स फुटबॉल क्लब सबार से, जबकि पुरुष वर्ग में फुटबॉल क्लब दुग्धा अधौरा और स्पोर्ट्स क्लब भभुआ के बीच मुकाबला होगा.
इस दौरान मौके पर पूर्व मुखिया अरविंद चौबे निर्मल सिंह यादव बिरजू पटेल के साथ मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए