कैमूर में कोचिंग जा रहे युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर अगवा करने का आरोप, वाराणसी में छोड़कर फरार हुए बदमाश

Updated:
विज्ञापन

एसपी से मिलने पहुंचे पीड़ित | Prabhat Khabar Network

Kaimur News : भभुआ में कोचिंग जा रहे युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर कार सवारों ने अगवा किया. युवक बनारस में मिला, परिजनों ने एसपी से की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग.

विज्ञापन

Kaimur News : दुर्गावती थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव में कोचिंग जा रहे एक युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर अगवा करने और वाराणसी ले जाकर छोड़ देने का मामला सामने आया है. घटना के बाद परिजन, ग्रामीण और अगवा किया गया युवक कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को भभुआ स्थित एसपी कार्यालय पहुंचे. परिजनों ने मामले में शामिल आरोपितों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कोचिंग जाने के दौरान कार सवारों पर अगवा करने का आरोप

बड़हरा निवासी दीनानाथ यादव का पुत्र रोहित यादव 31 अगस्त की सुबह करीब 6:30 बजे कोचिंग के लिए देवहलिया जा रहा था. परिजनों के अनुसार, इसी दौरान रास्ते में पांच कार सवार अज्ञात लोगों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया. आरोप है कि इसके बाद अपराधियों ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और उसके साथ गंभीर मारपीट भी की.

वाराणसी में बस स्टैंड के पास मिला युवक

परिजनों के मुताबिक, घटना के बाद रोहित को कथित रूप से वाराणसी ले जाया गया, जहां मारुति नगर के पास उसे छोड़कर आरोपित फरार हो गये. नशे की हालत में रोहित वाराणसी में बस स्टैंड के समीप बैठा था. इसी दौरान गांव का ही एक व्यक्ति वहां पहुंचा और उससे बातचीत की. युवक की पहचान होने के बाद उक्त व्यक्ति ने उसके परिजनों को सूचना दी कि रोहित वाराणसी बस स्टैंड के पास मिला है.

सूचना मिलने पर परिजन वाराणसी पहुंचे

सूचना मिलते ही रोहित के परिजन वाराणसी पहुंचे और उसे अपने साथ वापस गांव ले आये. परिजनों के अनुसार, रोहित की हालत फिलहाल ठीक है, लेकिन घटना के बाद वह काफी डरा हुआ है. घटना को लेकर गांव में भी चिंता का माहौल है.

Also Read : बक्सर के ज्योति चौक पर हंगामे के मामले में ‘छोटू बाबा’ समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी

बच्चों के कोचिंग जाने को लेकर अभिभावक चिंतित

रोहित के बड़े भाई दीपक यादव ने बताया कि घटना के बाद गांव के बच्चे कोचिंग जाने से डर रहे हैं. अभिभावकों में भी अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गयी है. उन्होंने पुलिस पर मामले में अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया. इसी को लेकर परिजन और ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुंचे थे.

Also Read : डुमरांव ग्रिड का 80 एमवीए ट्रांसफार्मर मरम्मत के लिए गुजरात भेजा गया

एसपी कार्यालय में कार्रवाई का मिला आश्वासन

दीपक यादव के अनुसार, एसपी कार्यालय में अधिकारियों ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि मामले की जांच कर जल्द कार्रवाई की जायेगी. साथ ही, दोषियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जायेगा. परिजनों ने मामले में शामिल आरोपितों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है.

क्या कहते हैं एसपी

एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हर पहलू को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि मामले में जो लोग भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

Also Read : बक्सर के ज्योति चौक पर हंगामे के मामले में ‘छोटू बाबा’ समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन