कैमूर पहाड़ी के थानों में पहली बार पहुंचे एसपी शिखर चौधरी, बताया-तीन आउट पोस्ट तीन दिनों में शुरू होंगे

Updated:
विज्ञापन

अधौरा थाना का निरीक्षण करते एसपी शिखर चौधरी | Prabhat Khabar Network

कैमूर पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस की पहुँच बढ़ाने के लिए अधौरा के तीन टाउन आउट पोस्ट अगले तीन दिनों में शुरू हो जाएंगे. ये पोस्ट लोगों को त्वरित सहायता और शिकायत निवारण में मदद करेंगे.

विज्ञापन

कैमूर पहाड़ी के अधौरा और लोहारा के अतिरिक्त बनाए जा रहे चार थाना में से तीन थाना करर, सरोदाग एवं चौधरान में टीओपी यानी टाउन आउट पोस्ट अगले तीन दिनों में शुरू कर दिया जायेगा. यह टाउन आउट पोस्ट अधौरा थाना का होगा. यहां पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

यहां पर तैनात पुलिस बल अपने क्षेत्र में गश्ती का काम करेंगे. इसके साथ ही अगर किसी को कोई शिकायत होगी तो इस टाउन आउट पोस्ट पर आकर अपनी शिकायत करेंगे. वह शिकायत अधौरा थाने को भेज दी जायेगी. इसके साथ ही उक्त टाउन आउट पोस्ट पर मोबाइल नेटवर्क की सुविधा नहीं होने की स्थिति में उन्हें सेटेलाइट फोन उपलब्ध कराया जायेगा.

कैमूर की अन्य खबरें यहां क्लिक कर पढ़ें.

पहली बार थानों का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी

एसपी शिखर चौधरी ने उक्त बातें पहली बार कैमूर पहाड़ी पर स्थित अधौरा और लोहार थाने के निरीक्षण के बाद कही हैं. उन्होंने कहा कि अधौरा थाना क्षेत्र का काफी लंबा चौड़ा क्षेत्र होता है. आम लोगों की अधौरा थाना तक पहुंच नहीं हो पाती. सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क नहीं होने के कारण किसी घटना के होने पर काफी देर बाद जानकारी मिल पाती है. ऐसे में यह टाउन आउटपोस्ट पुलिस के तत्काल कार्रवाई के लिए काफी मददगार साबित होगा.

करर पुलिस तेल्हार कुंड पर लगातार लगायेगी गश्त

एसपी ने बताया कि कैमूर पहाड़ी पर स्थित अधौरा थाना क्षेत्र में तेल्हार कुंड पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं. वहां से अधौरा थाना काफी दूर पर स्थित है. वहां से प्रतिदिन पुलिस को गश्त करने में काफी परेशानी होती है. किसी भी आपात स्थिति में पुलिस को सूचना देने में मोबाइल नेटवर्क नहीं होने के कारण काफी समय लग जाता है.

ऐसे में उक्त पर्यटन स्थल के बगल में करर थाना भवन का निर्माण किया जा रहा है. वहां पर जब टाउन आउट पोस्ट शुरू हो जायेगा. वहां से तेल्हार कुंड निकट है. वहां पर आसानी से पुलिस प्रतिदिन गश्ती कर सकती है. इसके साथ ही अगर किसी को कोई परेशानी हुई तो वह वहां पर जाकर तत्काल सूचना दे सकता है. टाउन आउट पोस्ट पर मौजूद सेटेलाइट फोन के जरिए तत्काल इसकी सूचना अधौरा थाने तक पहुंचाई जा सकती है.

अधौरा के अलावा पांच थाना को मिली है मंजूरी

दरअसल कैमूर पहाड़ी नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहा है. ऐसे में सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच बनाने के लिए एवं पुलिस तक आम लोगों की आसानी से पहुंच बनाने के लिए सरकार एवं पुलिस मुख्यालय के द्वारा अधौरा के अलावा पांच थाना शुरू करने की मंजूरी दी गयी थी. जिसमें एक थाना लोहारा शुरू भी हो गया है.

तीन थाना सरोदाग, चौधरना और करर में भवन का निर्माण हो गया है. यहां पर अभी बाउंड्री का निर्माण नहीं हो सका है. जिसके कारण अभी पुलिस को हैंडओवर नहीं किया गया. जब तक पुलिस को थाना भवन हैंडओवर नहीं किया जाता है. तब तक वहां पर एसपी के द्वारा अधौरा थाना का ही टाउन आउट पोस्ट शुरू करने का निर्णय लिया गया है. जब उक्त तीनों थाना भवन के बाउंड्री वॉल का निर्माण कर पुलिस को हैंडओवर कर दिया जायेगा, तब वहां पर पूर्ण थाना शुरू कर दिया जायेगा.

इसके अलावा आथन में भी थाना शुरू करने की मंजूरी मिली है. लेकिन अभी वहां भवन का निर्माण नहीं हो सका है. वहां पर भी भवन का निर्माण पूरा होने के बाद थाना शुरू किया जायेगा.

क्या कहते हैं एसपी

एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि मेरे पदस्थापन के बाद पहली बार अधौरा एवं लोहारा थाना का निरीक्षण किया गया है. थाना में दर्ज होने वाले मामले उनके निष्पादन थाना परिसर का निरीक्षण किया गया है. तीन थाना भवन के निर्माण हो गये हैं. केवल बाउंड्री बाल का निर्माण नहीं हुआ है. ऐसे में वहां पर अगले तीन से चार दिनों में टाउन आउट पोस्ट शुरू किया जायेगा, जिससे कैमूर पहाड़ी पर रहने वाले लोगों को पुलिस की सहायता प्रदान करने में काफी मदद मिलेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन