जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी, जवाब में पुलिस का लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे

Updated:
विज्ञापन

जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारियों ने किया पथराव, फोटो- सोशल मीडिया

Jantar Mantar Protest: दिल्ली में अभी-अभी पत्‍थरबाजी, झड़प और एक RPF जवान के बुरी तरह से जख्मी होने की खबर आ रही है. मीडिया रिपोर्ट में आंसू गैस के गोले दागे जाने की भी खबर आ रही है.

विज्ञापन

Jantar Mantar Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर से बड़ी खबर आ रही है. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और दिल्ली पुलिस के बीच झड़प हुई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया. पुलिस का दावा है कि प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी में दिल्ली पुलिस के कई जवान घायल हुए हैं.

दो बार हुई पत्थरबाजी की घटना

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्व धरना स्थल में शामिल हो गए थे और वे आयोजकों की अपील भी नहीं मान रहे थे. पुलिस का आरोप है कि इन लोगों ने सुरक्षाकर्मियों पर पत्थरबाजी की. पुलिस ने बताया कि पहली घटना शाम करीब साढ़े चार बजे हुई, जब प्रदर्शनकारियों की ओर से किए गए पथराव में ACP जय प्रकाश के माथे पर पत्थर लगा और वह घायल हो गए. दूसरी पथराव की घटना में एक अन्य ACP और चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं.

जंतर-मंतर पर ड्यूटी के दौरान ACP जय प्रकाश (पंजाबी बाग) को माथे पर चोट आई, जब प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी. एक पत्थर ACP के माथे पर लगा. उन्हें चिकित्सा उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दिल्ली पुलिस

जंतर-मंतर के हालात पर सपा नेता आईपी सिंह ने जताई चिंता

समाजवादी पार्टी के नेता आईपी सिंह ने जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि सूत्रों के अनुसार कई राज्यों की पुलिस फोर्स को दिल्ली बुलाया जा रहा है. आईपी सिंह ने दावा किया कि बुधवार शाम छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के बाद स्थिति बेहद चिंताजनक होती जा रही है.

जंतर-मंतर पर बढ़ी प्रदर्शनकारियों की भीड़

चलो संसद मार्च के दो दिन बाद भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी है और देशभर से नए लोग इसमें शामिल हो रहे हैं. कई प्रदर्शनकारी बसों और ट्रेनों से रातभर यात्रा कर दिल्ली पहुंचे हैं. वे अपने साथ बैग, झंडे और बैनर लेकर प्रदर्शन स्थल पर पहुंच रहे हैं. प्रदर्शन स्थल पर भीड़ लगातार बढ़ रही है.

देशभर से पहुंच रहे लोग

प्रदर्शन की व्यवस्था संभाल रहे स्वयंसेवकों ने बताया कि सुबह से ही लगातार नए लोग पहुंच रहे हैं. कई प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से रातभर बसों में सफर करके दिल्ली आए हैं.

दिल्ली हाई कोर्ट ने CJP मार्च में पुलिस कार्रवाई पर मांगा जवाब

इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 20 जुलाई के विरोध मार्च के दौरान पुलिस पर लगे अत्यधिक बल प्रयोग के आरोपों से जुड़ी तीन जनहित याचिकाओं पर केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है. अदालत ने घटना से जुड़े सभी सीसीटीवी फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड सुरक्षित रखने का निर्देश दिया है. मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीके उपाध्याय और जस्टिस तेजस कारिया की खंडपीठ ने जवाब दाखिल करने के लिए केंद्र और दिल्ली पुलिस को चार सप्ताह का समय दिया है. मामले की अगली सुनवाई 11 सितंबर को होगी.

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी ने छात्रों की मांगों को ठहराया जायज: धर्मेंद्र प्रधान का मांगा इस्तीफा, कहा- छात्रों से तुरंत माफी मांगे सरकार

ये भी पढ़ें: CJP प्रदर्शन के दौरान शबाना आजमी की बिगड़ी तबीयत, चक्कर आने पर वॉलंटियर्स ने पहुंचाई मदद, वीडियो

ये भी पढ़ें: C/JP की याचिका पर तत्काल सुनवाई से SC का इनकार, कहा- 'वीडियो देखने का वक्त नहीं'


विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola